PLI policy surrender कैसे कराये ? pli surrender value calculator | pli surrender Process and Rules

       आर्टिकल की शुरुआत में ही आपको बता देते हैं कि यह नियम PLI (Postal Life Insurance) और RPLI Policy Surrender दोनों के लिए लागू होते हैं। दोनों की प्रक्रिया समान है दोनों के नियम समान है। 

PLI की पॉलिसी को कौन Surrender करवा सकता है?

        वैसे तो PLI में 7 प्लान है जिसमें से केवल चार प्लान ही ऐसे हैं जिनकी Policy surrender कर सकते है - 

  • WLA( Suraksha and Gram Suraksha) 
  • EA (Santosh and Gram Santosh)
  • CWLA (Suvidha And Gram Suvidha)
  • PLI Joint Life Assurance ( Yugal Suraksha)

PLI की पॉलिसी को कौन Surrender नहीं करवा सकता है?

        अगर आपके पास इन तीनों में से कोई भी पॉलिसी है तो फिर आप पॉलिसी को सरेंडर नहीं करवा सकते हैं -

  • AEA (Sumangal And Gram Sumangal) 
  • 10 Year RPLI (Gram Priya)
  • Children Policy (Bal/Gram Bal Jeevan Bima)

पॉलिसी सरेंडर के नियम - 

        केवल एक्टिव पॉलिसी(Active PLI Policy) को ही सरेंडर किया जा सकता है यानी कि जिस समय आप सरेंडर कर रहे हैं उस समय तक उस पॉलिसी के अंदर पैसा भरा हुआ होना चाहिए। 

        यदि आप पॉलिसी को 5 साल के बाद में surrender करवाते हैं तो उस Condition में आपको बोनस भी यहां पर  दिया जाता है। 

अब सरेंडर करवाने से पहले आपको क्या-क्या देखना चाहिए?

         सबसे पहले आपको सेरेंडर वैल्यू पता करनी चाहिए इसके लिए आप सेरेंडर वैल्यू कैलकुलेटर या पोस्ट ऑफिस से संपर्क कर सकते हैं। 

    यदि आपकी पॉलिसी लैप्स हो चुकी है तो फिर आपको उसकी रिवाइवल करवाना होगा और उसके बाद ही आपको PLI Surrender के लिए अप्लाई करना होगा।

पॉलिसी रिवाइवल कैसे कराये ? - Read Here 

     Policy Surrender जब आपको बहुत ही ज्यादा अर्जेंट हो उसी दशा में सरेंडर करवाना चाहिए, क्योंकि सरेंडर  के समय आपको आपके भरे हुए पैसों से भी कई बार कम पैसा यहां पर मिलता है। 

     यदि आप पोस्ट ऑफिस नहीं जा सकते हैं तो मेडिकल सर्टिफिकेट के साथ में आप मैसेंजर भी अप्वॉइंट कर सकते हैं। 



सरेंडर के लिए कौन-कौन से दस्तावेज और कौन-कौन से फॉर्म आपको भरने होंगे ?

    सरेंडर अप्लाई करते समय आपको निम्न दस्तावेज देने होंगे जिनकी लिस्ट आपको नीचे दी हुई है -

  1. Surrender Claim Form.
  2. Consent for Surrender Value.
  3. Original Policy Bond/Letter of Indemnity. 
  4. Pan/Aadhaar Copy Self attested.
  5. Bank cancelled cheque/Copy of POSB PB. 
  6. Premium Receipt Book & Loan Receipt Book.

और अधिक जानकारी के लिए हमारा ये वीडियो देखे- यूट्यूब वीडियो लिंक 

सरेंडर में कितने दिन में पैसा मिलता है?

     सरेंडर यदि आप करवाते हैं तो आपको 15 से लेकर 30 दिन के अंदर आपको पैसा यहां पर मिल जाता है। 

Previous Post
Next Post
Related Posts

0 Comments:

We Welcome Your Comments