PLI policy surrender कैसे कराये ? pli surrender value calculator | pli surrender Process and Rules

       आर्टिकल की शुरुआत में ही आपको बता देते हैं कि यह नियम PLI (Postal Life Insurance) और RPLI Policy Surrender दोनों के लिए लागू होते हैं। दोनों की प्रक्रिया समान है दोनों के नियम समान है। 

PLI की पॉलिसी को कौन Surrender करवा सकता है?

        वैसे तो PLI में 7 प्लान है जिसमें से केवल चार प्लान ही ऐसे हैं जिनकी Policy surrender कर सकते है - 

  • WLA( Suraksha and Gram Suraksha) 
  • EA (Santosh and Gram Santosh)
  • CWLA (Suvidha And Gram Suvidha)
  • PLI Joint Life Assurance ( Yugal Suraksha)

PLI की पॉलिसी को कौन Surrender नहीं करवा सकता है?

        अगर आपके पास इन तीनों में से कोई भी पॉलिसी है तो फिर आप पॉलिसी को सरेंडर नहीं करवा सकते हैं -

  • AEA (Sumangal And Gram Sumangal) 
  • 10 Year RPLI (Gram Priya)
  • Children Policy (Bal/Gram Bal Jeevan Bima)

पॉलिसी सरेंडर के नियम - 

        केवल एक्टिव पॉलिसी(Active PLI Policy) को ही सरेंडर किया जा सकता है यानी कि जिस समय आप सरेंडर कर रहे हैं उस समय तक उस पॉलिसी के अंदर पैसा भरा हुआ होना चाहिए। 

        यदि आप पॉलिसी को 5 साल के बाद में surrender करवाते हैं तो उस Condition में आपको बोनस भी यहां पर  दिया जाता है। 

अब सरेंडर करवाने से पहले आपको क्या-क्या देखना चाहिए?

         सबसे पहले आपको सेरेंडर वैल्यू पता करनी चाहिए इसके लिए आप सेरेंडर वैल्यू कैलकुलेटर या पोस्ट ऑफिस से संपर्क कर सकते हैं। 

    यदि आपकी पॉलिसी लैप्स हो चुकी है तो फिर आपको उसकी रिवाइवल करवाना होगा और उसके बाद ही आपको PLI Surrender के लिए अप्लाई करना होगा।

पॉलिसी रिवाइवल कैसे कराये ? - Read Here 

     Policy Surrender जब आपको बहुत ही ज्यादा अर्जेंट हो उसी दशा में सरेंडर करवाना चाहिए, क्योंकि सरेंडर  के समय आपको आपके भरे हुए पैसों से भी कई बार कम पैसा यहां पर मिलता है। 

     यदि आप पोस्ट ऑफिस नहीं जा सकते हैं तो मेडिकल सर्टिफिकेट के साथ में आप मैसेंजर भी अप्वॉइंट कर सकते हैं। 



सरेंडर के लिए कौन-कौन से दस्तावेज और कौन-कौन से फॉर्म आपको भरने होंगे ?

    सरेंडर अप्लाई करते समय आपको निम्न दस्तावेज देने होंगे जिनकी लिस्ट आपको नीचे दी हुई है -

  1. Surrender Claim Form.
  2. Consent for Surrender Value.
  3. Original Policy Bond/Letter of Indemnity. 
  4. Pan/Aadhaar Copy Self attested.
  5. Bank cancelled cheque/Copy of POSB PB. 
  6. Premium Receipt Book & Loan Receipt Book.

और अधिक जानकारी के लिए हमारा ये वीडियो देखे- यूट्यूब वीडियो लिंक 

सरेंडर में कितने दिन में पैसा मिलता है?

     सरेंडर यदि आप करवाते हैं तो आपको 15 से लेकर 30 दिन के अंदर आपको पैसा यहां पर मिल जाता है। 

PLI ECS Form | NACH Facility | Postal Life insurance ECS mandate form.

Hello, I am Your Postal Dost, Just wait 7 seconds.

Postal Dost
PLI Proposal Form New 2023 (4 Pages Only) | No need signature of Supervisor with this form | Salary slip PLI Proposal form 2023

PLI Proposal Form New 2023 (4 Pages Only) | No need signature of Supervisor with this form | Salary slip PLI Proposal form 2023

         This PLI Proposal Form is used when the employee doesn't want a sign of his employer/supervisor. just attached the salary slip and this form only have 4 pages. 

डाक जीवन बीमा के इस फॉर्म को कैसे भरे देखे ये वीडियो (How to fill PLI new form in Hindi)

 https://youtu.be/mbJ_UMWt2G8


Download This Form from this link- Download it here 

https://drive.google.com/file/d/1VugjkZBKGdfp0raqbAJbByr3RcbKmNSQ/view?usp=share_link


Thank you 

Postal Dost

PLI NEFT Mandate Form Download | PLI forms | RPLI Forms | PLI Maturity claim form

         When you want to receive the PLI Maturity claim OR RPLI Maturity claim directly into your bank then you will need this form to fill up with your bank detail, also attach the bank passbook, OR canceled the cheque for verification. 


Download PLI NEFT Form - Click here




Download PLI NEFT Form - Click here

PLI maturity form fill up कैसे करे | Postal life insurance Maturity form | Download PLI Maturity claim form

         डाक जीवन बीमा की पालिसी पूरी होने पर postal life insurance maturity amount के लिए एक PLI maturity claim form भरकर पोस्ट ऑफिस में जमा करवाना होता है। इस फॉर्म में पूरी जानकारी भरकर आपको निम्न दस्तावेज (pli maturity documents) लगाकर पोस्ट ऑफिस में देना होगा। आप किसी भी पोस्ट ऑफिस में ये pli maturity claim form दे सकते है।  

1. पीएलआई परिपक्वता दावा फॉर्म (pli maturity new form/rpli new maturity form) 

2. पालिसी बांड 

 3. PLI /RPLI पासबुक 

4. पैन कार्ड 

5. आधार कार्ड 

6. बैंक या पोस्ट ऑफिस की पासबुक की कॉपी 

7. PLI लोन ले रखा है तो लोन पासबुक (PLI loan passbook)


PLI/ RPLI Maturity form को कैसे भरे ? (how to fill pli maturity form)

पीएलआई परिपक्वता दावा  के लिए claim form for maturity/survival benefit of pli/rpli policy को आप  नीचे दिए गए सैंपल फॉर्म की तरह भरकर देना है। 


 






डाउनलोड PLI Maturity Claim Form PDF (how to claim pli maturity amount )

आप नीचे दी गयी लिंक से फॉर्म को डाउनलोड करके पूरा भरकर Maturity Date के बाद अपने पोस्ट ऑफिस में ऊपर बताये गए डाक्यूमेंट्स लगाकर जमा कराये।  इसके 15-30 दिन में आपका पैसा आपके खाते में आ जायेगा।  

ध्यान रखे आपका नाम पालिसी बॉन्ड और बैंक में एक ही होना चाहिए।  

Download PLI Maturity Form - Click Here 


Thank You 

Postal Dost 

Pli maturity form download | डाक जीवन बीमा maturity फॉर्म को कैसे भरे? how to fill pli maturity form | RPLI maturity form download

 PLI Maturity Form - PLI यानि डाक जीवन बीमा या ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI- Rural postal life insurance policy) की पालिसी पूरी होने पर (maturity of pli policy) आपको पैसे लेने के लिए maturity फॉर्म भरकर देना होगा।  ये फॉर्म आप नीचे दी गयी लिंक से डाउनलोड (pli maturity form pdf) कर सकते है।  

डाक जीवन बीमा maturity फॉर्म को कैसे भरे? (how to fill pli maturity form)

    इस फॉर्म को भरने का वीडियो हमारे यूट्यूब चैनल पोस्टल दोस्त पर आ चूका है। 

    इस pli maturity claim form के साथ आपको पालिसी बांड, प्रीमियम रिसिप्ट बुक यानि पासबुक, पैन कार्ड, बैंक की पासबुक या कैंसिल चेक या पोस्ट ऑफिस बचत खाते की  फोटोकॉपी लगाकर अपने नज़दीकी पोस्ट ऑफिस में देनी होगी।  pli maturity application form हेड ऑफिस भेजने के बाद 15 दिन में आपको पैसा मिल जाता है।  कृपया रसीद जरूर प्राप्त करे।  

pli maturity form download -  डाउनलोड पर क्लिक करके आप फ्री में पीडीऍफ़ फॉर्म डाउनलोड कर सकते है। 

Hello, I am Your Postal Dost, Just wait 10 seconds.

Postal Dost


Tags : pli maturity closure form, download pli maturity form,maturity form of pli.

PLI Loan Process in hindi | PLI पॉलिसी पर लोन कैसे मिलता है? PLI Loan Calculator

        अगर आप अपनी PLI या RPLI पॉलिसी पर लोन लेना चाहते है तो ये आर्टिकल आपकी पूरी मदद करेगा। PLI पॉलिसी पर लोन के सभी नियम (PLI loan rules in Hindi) और शर्तो (PLI loan terms and conditions) के बारे यहाँ बताया गया है। इस लेख में आप जानेंगे कि -

1. PLI पॉलिसी पर लोन कैसे मिलता है ? ( PLI loan procedure in Hindi)

2. PLI पर लोन किसको मिल सकता है ? (PLI loan eligibility)

3. PLI पॉलिसी पर लोन कितना मिलता है ? (How much loan can I get from PLI?)

4. PLI लोन अमाउंट ऑनलाइन कैसे कैलकुलेट करे ? (PLI loan amount calculator)


5. डाक जीवन बीमा लोन के लिए कौन कौन से दस्तावेज की जरुरत होगी ? (PLI loan details - Documents)

6. PLI लोन पर ब्याज और लोन अमाउंट कैसे जमा होगा ? (PLI loan interest Payment and PLI loan repayment online)

7. PLI लोन फॉर्म कैसे भरे ? ( pli loan application form fill up)

8. PLI Loan form और RPLI Loan फॉर्म डाउनलोड कैसे करे ? ( PLI loan application download)

1. PLI पॉलिसी पर लोन कैसे मिलता है ? ( PLI loan procedure in Hindi)

    अन्य Insurance Policye की तरह Postal Life Insurance Policy पर भी आप लोन ले सकते है। अगर आप लोन के लिए eligible है तो लोन फॉर्म भरकर जमा करवाने के 15 दिन में आपको लोन राशि (pli loan amount) मिल जाती है। इसके लिए आपकी पॉलिसी एक्टिव होनी चाहिए यानि Current Month तक जमा होनी चाहिए। तभी आपको PLI loan facility मिल पायेगी। लोन लेने से पहले PLI लोन के बारे में आपको पूरी जानकारी (pli loan details) होनी चाहिए।

2. PLI पर लोन किसको मिल सकता है ? (PLI loan eligibility)

    PLI के कुछ प्लान को छोड़कर लगभग सभी प्लान में आपको तीन साल के बाद लोन मिल जाता है। इसी प्रकार से RPLI के कस्टमर भी RPLI Loan की सुविधा ले सकते है। लोन हमेशा Surrender Value का कुछ फिक्स प्रतिशत (pli loan percentage) मिलता है। जिनके बारे में हम आगे बात करेंगे। कुल मिलाकर आपकी जमा राशि में से ही आपको लोन (loan against pli) मिलता है। पहले से अगर कोई लोन बकाया है तो भी आप लोन नहीं ले पाएंगे। पॉलिसी इनएक्टिव या लैप्स हो चुकी है तो भी आप लोन नहीं ले पाएंगे। (लैप्स पॉलिसी को एक्टिवेट कैसे करे -क्लिक करके जाने)

3. PLI पॉलिसी पर लोन कितना मिलता है ? (How much loan can I get from PLI?)

    जैसा कि ऊपर बताया गया कि PLI लोन आपकी जमा पूंजी में से ही दिया जाता है तो यहाँ पर आपकी पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू का कुछ फिक्स अमाउंट का लोन दिया जाता है। यह अमाउंट आप इस pli loan calculator से पता कर सकते है। यह सरेंडर वैल्यू का निम्न प्रतिशत होता है - (pli loan value calculator) 

        5 साल तक चली हुई पॉलिसी पर - 60%

        5 से 10 साल तक चली हुई पॉलिसी पर - 80%

        10 साल से ज्यादा चली हुई पॉलिसी पर - 90%

    लोन लेने से पहले आप अपना लोन अमाउंट दो प्रकार से पता कर सकते है। पहला ऑफलाइन - अपने नज़दीकी पोस्ट ऑफिस जाकर पालिसी नंबर से PLI loan amount पता कर सकते है। दूसरा ऑनलाइन तरीके से भी आप अपने घर बैठे ही pli loan information पता कर सकते है। जिसके बारे में आगे आपको पूरी जानकारी दी गयी है।

4. PLI लोन अमाउंट ऑनलाइन कैसे कैलकुलेट करे ? (PLI loan amount calculator)

    अगर आप का सवाल है कि How can I check my PLI loan status online? तो आपको हम बता दे कि यदि आपके पास PLI पोर्टल के यूजर आईडी और पासवर्ड है जिससे कि आप PLI Premium online payment करते है उसी पोर्टल पर आपको Tools And Utilities ऑप्शन में Loan Quote का ऑप्शन मिल जायेगा।
 यहाँ आपको अपनी पॉलिसी सेलेक्ट करते ही आपको PLI surrender value और Maximum PLI Loan amount मिल जायेगा। इसी पेज पर आपको pli loan amount calculator मिल जायेगा। इसके लिए नीचे Repayment Sechdule ऑप्शन पर Yes करके आप लोन Repayment (pli loan interest calculator) के बारे में पूरी जानकारी कर सकते है। अंतिम पेज पर जाकर आप कुल pli loan interest भी कैलकुलेट कर सकते है। और अधिक सहायता के लिए आप हमारे चैनल पर यह वीडियो देख सकते है। (वीडियो)

5. डाक जीवन बीमा लोन के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए ? (PLI loan Documents)

        अब यदि आप PLI Loan लेने जा रहे है तो लोन एप्लीकेशन फॉर्म के साथ कुछ आवश्यक pli loan documents लगाने होंगे। जैसे -

1. पॉलिसी बांड की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी या ePLI बांड अपने डिजिलॉकर में शो कर सकते है। (ePLI की अधिक जाने )

2. PLI प्रीमियम रिसीप्ट बुक, यदि ऑनलाइन प्रीमियम और पासबुक प्रीमियम में किसी प्रकार का फर्क है तो।

3. बीमाधारक का आईडी और एड्रेस प्रूफ, 50000 से अधिक के लोन पर PAN कार्ड की कॉपी।

4. लोन रीपेमेंट बुक, यदि पहले कोई लोन ले रखा है तो।

5. बैंक अकाउंट के लिए पासबुक या केंसल चेक OR पोस्ट ऑफिस बचत खाते की पासबुक की फोटोकॉपी।

6. मैसेंजर अप्पोइंट किया है तो मेसेंजर का ID proof और आपका पासपोर्ट या डॉक्टर सर्टिफिकेट (जो भी लागु हो)

7. सभी गवाहों के ID address proof (सेल्फ अटेस्टेड )

इन सभी Pli documents के साथ किसी भी पोस्ट ऑफिस में लोन के लिए अप्लाई कर सकते है।

6. PLI लोन पर ब्याज और लोन अमाउंट कैसे जमा होगा ? (PLI loan interest Payment and PLI loan repayment online)

    PLI लोन पर 10% सालाना ब्याज लगता है। उदाहरण के लिए 1 लाख के लोन का सालाना 10000 ब्याज देना होगा। ये ब्याज आपको प्रति छह माह में जमा करवाना होगा। यानि साल में दो बार 5000-5000 रूपए 1 लाख के लोन पर। how to pay pli loan online - ये  pli loan interest online payment भी जमा कर सकते है। OR किसी भी पोस्ट ऑफिस से भी आसानी से भरा जा सकता सकता है, और इसके लिए कोई फॉर्म भी नहीं भरना है। ब्याज नहीं भरने की दशा में maturity के समय काट लिया जायेगा।
    PLI Loan Amount जमा के लिए वैसे तो कोई EMI सिस्टम नहीं होता है। आप जब चाहे, जितना चाहे अमाउंट भर सकते है। ब्याज उसी अनुसार कम हो जायेगा। आप चाहे तो हर महीने फिक्स EMI अपने स्तर पर सेट कर सकते है। इसके लिए लोन Quote में ही आपको repayment schedule का ऑप्शन मिल जायेगा. नीचे वीडियो में आप कैलकुलेशन देख सकते है। PLI Loan Interest की तरह भी आप PLI Loan Amount ऑनलाइन जमा कर सकते है।  pli loan status भी ऑनलाइन देखा जा सकता है।  

7. PLI लोन फॉर्म कैसे भरे ? ( PLI Loan application form fill up)

   PLI loan rules जानने के बाद आपको सबसे पहले pli loan value calculator से अपना लोन अमाउंट निकलना है। pli loan form download करके आपको इसको भरकर इसके साथ ही PLI loan bond form लगाकर अपने पोस्ट ऑफिस में pli loan के लिए अप्लाई करना है। PLI loan online नहीं लिया जा सकता। केवल online pli loan process के लिए आप कस्टमर पोर्टल पर लोन रिक्वेस्ट नंबर generate कर सकते है।

PLI Loan Form को fill करना बहुत सरल है। इसके लिए आप इस वीडियो को देख सकते है -


8. PLI Loan form और RPLI Loan फॉर्म डाउनलोड कैसे करे ? ( PLI loan application download)

    आप इस डाउनलोड लिंक से इस india post pli loan form को पीडीऍफ़ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते है। RPLI Loan form भी यही काम आएगा। PLI Loan Bond Form इसके साथ ही डाउनलोड होगा।  

PLI Loan Form Download Link- DOWNLOAD HERE

RPLI Laon Form Download Link- DOWNLOAD HERE


Follow us for More and SUBSCRIBE on Youtube
Postal Dost

Tags : pli Loan kaise le | pli loan interst rate 2022 | pli loan facility details | loan from pli policy | pli loan rules in hindi | pli loan interest rate calculator | pli loan process | pli loan procedure | pli par loan kaise le | loan on pli | loan on pli santosh | 

PLI Mobile And Email Update form | PLI KYC Form | डाक जीवन बीमा | PLI POLICY

        PLI customer id generation के लिए आपकी डाक जीवन बीमा (PLI Policy) या ग्रामीण डाक जीवन बीमा पॉलिसी (RPLI Policy) में मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी अपडेट होनी चाहिए। अगर आपने PLI Policy लेते समय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी अपडेट नहीं करवाई है तो इस PLI /RPLI update form को भरकर आप अपने पोस्ट ऑफिस से इसे अपडेट करवा सकते है। 

PLI पॉलिसी में मोबाइल और ईमेल अपडेट कैसे करे ? (how to update mobile number in pli policy)

    अपनी पॉलिसी में Mobile number and Email ID update के लिए आपको यह फॉर्म भरकर PAN card और आधार कार्ड की Self attested Photocopy के साथ किसी भी पोस्ट ऑफिस में आवेदन करना होगा। पोस्ट ऑफिस द्वारा अपडेट होने के 24 घंटे बाद pli customer id creation आसानी से हो जायेगा। pli customer id registration process के लिए अलग से वीडियो (how to get pli customer id and password) हमारे चैनल पोस्टल दोस्त पर उपलब्ध है। (वीडियो के यहाँ क्लिक करे )

PLI कस्टमर आईडी को कैसे मर्ज करे ? ( how to merge pli customer id)

    PLI Policy लेते समय अधिकांश कस्टमर अपनी पुरानी PLI या RPLI पॉलिसी की जानकारी फॉर्म में नहीं देते है जिसके कारण से अलग अलग पॉलिसी की अलग अलग कस्टमर आईडी बन जाती है। उस परिस्थिति में भी आप इसी फॉर्म को भरकर एक से अधिक पीएलआई पॉलिसी जिनकी Customer ID अलग अलग है उनको एक customer ID में मर्ज ( merge pli customer id ) करवा सकते है। इसके बाद एक यूजर आईडी और पासवर्ड से ही आप अपनी सभी पॉलिसी का पेमेंट कर सकते है और मैनेज कर सकते है। प्रूफ के लिए आप ये वीडियो देख सकते है - क्लिक करे और देखे।


    Postal life insurance policy को एक कस्टमर आईडी में मर्ज करने के लिए सभी PLI/RPLI पॉलिसी की जानकारी एक ही फॉर्म में आपको भरकर देनी है। अगर आप किसी कस्टमर आईडी से पहले से लॉगिन कर pli online deposit कर रहे है और उस कस्टमर आईडी को रखना चाहते है तो पोस्ट ऑफिस स्टाफ को जरूर बताये।


PLI में PAN और आधार कैसे अपडेट करे ? (How to update PAN and Aadhar in PLI Policy) -

    PLI kyc form fill up करके आप अपनी पॉलिसी में PAN और आधार नंबर अपडेट करवा सकते है। eMail id, Mobile, PAN और Aadhar सभी एक ही बार में अपडेट हो जायेगा।  

PLI केवाईसी फॉर्म कैसे भरे (PLI form kaise bhare / How to Fill PLI KYC form ) 

    PLI mobile and email update form को भरना बहुत आसान है। एक सैंपल pli mobile number update form आपको नीचे दिया गया है जिसकी मदद से आप अपना PLI form फॉर्म आसानी से भर सकते है। और अतिरिक्त सहायता के लिए आप हमारा PLI KCY फॉर्म का वीडियो यूट्यूब पर देख सकते है। अगर वीडियो देखने जाये तो चैनल को सब्सक्राइब भी जरूर करे।

PLI KYC FORM Download कैसे करे ? ( PLI KYC form pdf Download / PLI mobile and email update form Download)

    PLI mobile no update और PLI email update form दोनों एक ही फॉर्म है। तथा इस pli mobile number update form pdf  को इस Form Download Link से डाउनलोड कर सकते है।
    DOWNLOAD PLI KYC FORM IN PDF 👇 
Hello, I am Your Postal Dost, Just wait 10 seconds.

Postal Dost


Thank You
Postal Dost

Tags: pli mobile and email update | how to update email in pli | how to update email id in pli | pli update | pli online payment | pli online registration form | pli mobile no update | pli online payment registration | pli form fill up | pli customer id login | pli online customer id | 

PLI RPLI Duplicate Passbook कैसे मिलेगी ? | PLI Duplicate passbook form | Fees |

    अगर आप PLI या RPLI के ग्राहक है तो ये लेख आपके काम का है। Postal Life Insurance Customer जो Cash/ नकद में प्रीमियम भुगतान करने के लिए पासबुक के ऑप्शन का चुनाव करता है, उसे डाक विभाग (India Post) द्वारा एक प्रीमियम रसीद बुक प्रदान की जाती है। जिसमें प्रत्येक प्रीमियम (Premium) के भुगतान से संबंधित Receipt लगायी जाती है या एंट्री की जाती है। 

PLI Passbook की जरुरत दो प्रकार से पड़ती है - 

1. जब पासबुक भर जाती है तब कैसे मिलेगी नई पासबुक (How to get new PLI passbook )

2. जब पासबुक गुम हो जाती है तब कैसे मिलेगी पासबुक  (how to get duplicate PLI passbook)

3. डुप्लीकेट पासबुक के लिए फॉर्म डाउनलोड ( Download application for duplicate PLI passbook)

1. जब पासबुक भर जाती है तब कैसे मिलेगी नई पासबुक (PLI Passbook after Completion) 

    जब PLI Passbook या RPLI Passbook भर जाती है और इसमें प्रविष्टियों के लिए कोई जगह नहीं होती है, तो इसे PLI CPC जो कि प्रधान डाकघर में होती है उसको आपके पोस्टऑफिस द्वारा भेज दी जाती है। CPC के द्वारा सभी प्रीमियम भुगतान को verify करके एक नई पासबुक (PLI passbook) जारी की जाएगी और उसमे जहाँ तक प्रीमियम जमा है उसकी एंट्री कर दी जाएगी। और पासबुक आपको भेज दी जाएगी। पुरानी पासबुक वही CPC में जमा कर दी जाएगी। इसमें आपको न तो कोई फॉर्म या एप्लीकेशन (duplicate passbook application in post office) देनी है और न ही आपको कोई चार्ज या फीस (pli duplicate passbook fees) देनी है।

और पढ़े - PLI Death Claim Process And Form Download in Hindi

 2. जब पासबुक गुम हो जाती है तब कैसे मिलेगी पासबुक  (how to get Duplicate PLI Passbook)

    डाक जीवन बिमा प्रीमियम रसीद बुक (Postal Life Insurance Premium Receipt Book) खो जाने की स्थिति में, आपको अपने निकटतम पोस्ट ऑफिस (प्रधान डाकघर या उपडाकघर  या शाखाडाकघर ) के माध्यम से, CPC Central Processing Centre (GPO / Head Post office) के प्रबंधक को डुप्लीकेट प्रीमियम पासबुक के लिए निर्धारित फॉर्म में (letter for duplicate pli passbook) आवेदन करना होगा। इस आवेदन में आपको पासबुक खो जाने का कारण लिखना होगा और निर्धारित शुल्क रु. 20/- की रसीद साथ में लगानी होगी। CPC के पोस्टमास्टर/मेनेजर पीएलआई या आरपीएलआई की डुप्लीकेट पासबुक जारी करेंगे और संबंधित डाकघर को आपको देने के लिए भेज देंगे और आपको पासबुक अपने पोस्ट ऑफिस से लेनी होगी। इस प्रक्रिया में 15 दिन तक का समय लग सकता है। डुप्लीकेट पासबुक आने के बाद उसमे कहाँ तक प्रीमियम जमा है वो जरूर चेक करे। यदि अंतर है तो तुरंत प्रूफ के साथ अपने पोस्टमॉस्टर से संपर्क करे।  

ये भी पढ़े - PLI Revival Process and All Forms 

Read More - अब IPPB से PLI RPLI प्रीमियम का ऑनलाइन करे पेमेंट 

3. डुप्लीकेट पासबुक के लिए फॉर्म डाउनलोड ( Download application for duplicate PLI passbook)

    PLI और RPLI दोनों की डुप्लीकेट पासबुक का फॉर्म समान है। इसको भरने का वीडियो हमारे यूट्यूब चैनल पोस्टल दोस्त पर उपलब्ध है। यहाँ क्लिक करके वीडियो देख सकते है।  

Download PLI Duplicate Passbook Form - Click on Below Link

    DOWNLOAD Letter for duplicate PLI passbook (Hindi Version)

    DOWNLOAD Letter for duplicate PLI passbook (English Version)


आपका 

Postal Dost 

Tags: rpli duplicate passbook fees | pli passbook lost | postal life insurance duplicate passbook  | how to get duplicate pli passbook | pli passbook  | issuance of duplicate passbook | rpli duplicate passbook form | 

RPLI Children Policy || बाल जीवन बीमा पॉलिसी || Rural Postal Life Insurance |

        अगर आप अपने बच्चे के लिए The best child insurance plan देख रहे है तो RPLI (Rural Postal Life Insurance) यानि ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना में एक प्लान होता है Children Life Insurance Policy जिसका दूसरा नाम है RPLI बाल जीवन बीमा पॉलिसी (Bal Jeevan Bima Yojana), इसमें आपको बहुत कम प्रीमियम में अपने 2 बच्चो के लिए बीमा कवर मिलता है और आपकी मृत्यु के बाद प्रीमियम जमा नहीं होगा और मेचुरिटी के समय पूरी बीमित राशि बोनस के साथ मिल जाती है। आइये जानते है इसके फायदे, नियम और प्रीमियम के बारे में -


इस सूचनाप्रद लेख में - 
  1. Postal Life Insurance और Rural Postal Life Insurance के बारे में संक्षिप्त जानकारी
  2. ग्रामीण डाक जीवन बीमा में कुल कितने प्लान है ?
  3. RPLI Bal Jeevan Bima के बारे सामान्य जानकारी 
  4. RPLI Child Policy Plan के नियम और शर्ते
  5. RPLI के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी
  6. RPLI child insurance plan Eligibility
  7. RPLI Children Policy Premium Calculator (प्रीमियम कैलकुलेटर)
  8. RPLI Child पॉलिसी कैसे लेवे और rpli child policy form ?

Postal Life Insurance और Rural Postal Life Insurance के बारे में संक्षिप्त जानकारी

    पोस्ट ऑफिस में दो बीमा योजनाएँ चलती है जिसमे पहली है PLI- Postal Life Insurance - यह डाक जीवन बीमा योजना सरकारी कर्मचारियों सहित संगठित क्षेत्रों में  काम करने वाले लोगो के लिए बीमा उपलब्ध कराती है। दूसरी पालिसी है RPLI - Rural Postal Life Insurance यानि ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना जो की ग्रामीणो के लिए Insurance Cover प्रदान करती है।    
पीएलआई और आरपीएलआई के सभी वीडियो हमारे यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। यहाँ क्लिक करके देख सकते है।  

2. ग्रामीण डाक जीवन बीमा पॉलिसी में कितने प्लान है ? (INSURANCE PLAN IN RPLI)

        RPLI में कुल छः प्लान होते है जिनके नाम नीचे दिए हुए है - 
  1. RPLI Whole Life Assurance (Gram Suraksha)
  2. RPLI Endowment Assurance (Gram Santosh)
  3. RPLI Convertible Whole Life Assurance (Gram Suvidha)
  4. RPLI Anticipated Endowment Assurance (Gram Sumangal)
  5. RPLI 10 Year RPLI(Gram Priya)
  6. RPLI Children Policy (Bal Jeevan Bima)

3. RPLI चाइल्ड इन्शुरन्स प्लान के बारे सामान्य जानकारी - RPLI child policy

  ह एक बंदोबस्ती बीमा है जिसमें माता-पिता में से एक को आरपीएलआई के लिए पात्र होना जरुरी है और माता या पिता ने आरपीएलआई पॉलिसी ले रखी हो।
    यह योजना पॉलिसी धारकों के बच्चों को जीवन बीमा कवर प्रदान करती है।
    पॉलिसी धारक (यानि माता-पिता) की आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
    पॉलिसी धारक (माता-पिता) की मृत्यु पर, बच्चों की पॉलिसी पर कोई प्रीमियम नहीं देना होगा। पूर्ण बीमा राशि और अर्जित बोनस का भुगतान कार्यकाल पूरा होने पर किया जाएगा
    बीमित बच्चे की मृत्यु होने पर नॉमिनी को बीमित राशि (Sum Assured) और उसका अर्जित बोनस मिल जाता है।

4. RPLI Child Insurance Policy Plan के नियम और शर्ते 

    प्रवेश के समय बच्चे की न्यूनतम आयु- 05 वर्ष
    बच्चे की अधिकतम आयु - 20 वर्ष
    न्यूनतम बीमा राशि  - ₹ 10,000।
    अधिकतम बीमा राशि - ₹1 लाख (माता-पिता की बीमा राशि से अधिक नहीं )
    अंतिम घोषित बोनस - ₹ 5000/- प्रति ₹ 1,00,000 बीमा राशि पर प्रति वर्ष ।
    पॉलिसी अधिकतम दो बच्चो के लिए ली जा सकती है।  
    मेडिकल नहीं होगा।  
    पॉलिसी कम से कम पांच साल के लिए ले सकते है। 

5. RPLI के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी 

        प्रीमियम मोड - RPLI के प्रीमियम को आप नकद या ऑनलाइन भर सकते है।
        परिपक्वता अवधि -                बच्चे की आयु के अनुसार 18 से 25 वर्ष 
        प्लान योजना -                     एकल (Single)
        डिफ़ॉल्ट शुल्क -                   01 रुपये प्रति 100 प्रति माह
        अग्रिम जमा -                         छूट के साथ उपलब्ध
        कर छूट -                             80सी में छूट के लिए पात्र
        पासबुक -                             मिलती है 
        पॉलिसी बांड -                       मिलता है 
        प्रीमियम भुगतान  -                किसी भी डाकघर में प्रीमियम जमा करवाने सुविधा।
        प्रीमियम की आवृत्ति -            मासिक/त्रैमासिक/अर्धवार्षिक/वार्षिक
वीडियो - ऑनलाइन जमा करने की प्रक्रिया जानने के क्लिक करे

6. RPLI Eligibility -  पॉलिसी लेने के लिए योग्यता 

     ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना के लिए  ग्रामीण क्षेत्रों के लोग ही योग्य है।  नगरपालिका या शहरो में रहने वाले RPLI नहीं ले सकते है।  प्रीमियम का पेमेंट किसी भी डाकघर में कर सकते है। 


7. RPLI प्रीमियम कैलकुलेटर (rpli child policy calculator) -

    अगर आप अपने बच्चो के लिए RPLI- RURAL POSTAL LIFE INSURANCE की चिल्ड्रन पालिसी यानि कि बाल जीवन बिमा में निवेश करना चाहते है तो इस टेबल से प्रीमियम को कैलकुलेट कर सकते है - यह सारणी 1 लाख की बिमा राशि का प्रीमियम बताती है आप इससे सभी प्रकार की क़िस्त निकल सकते है।
RPLI child plan calculator को एक उदाहरण से समझ लेते है - यदि आपके बच्चे की आयु 10 वर्ष है और आप उसका 22 साल की आयु में rpli maturity लेना चाहते है तो आपको प्रतिमाह 868 प्लस GST का पेमेंट करना होगा.

8. RPLI Child Plan पॉलिसी कैसे ले? ( How to Buy RPLI Children Policy )

    Gramin Dak Jeevan Beema Policy लेने के लिए बस अपने आरपीएलआई विवरण के साथ किसी भी डाकघर में जाएं। पासपोर्ट साइज फोटो और किसी भी जन्म तिथि के प्रमाण की फोटोकॉपी साथ में ले जानी है।
एड्रेस प्रूफ की फोटोकॉपी:- आधार कार्ड, राशन कार्ड, बिजली बिल, पासपोर्ट आदि। फॉर्म भरकर ( फॉर्म फिल करने वीडियो चैनल पर देख सकते है) प्रीमियम जमा करवाने के बाद 15-30 दिनों में आपकी पॉलिसी बॉन्ड, पासबुक आपको डाक द्वारा मिल जायेगा।

फॉर्म यहाँ से करे डाउनलोड-- 

धन्यवाद 
पोस्टल दोस्त 


Tags : PLI  || RPLI || RPLI Form Fill UP ||child insurance plan | rpli child policy | rpli child plan || 

अब PLI पॉलिसी का प्रीमियम होगा ऑटोमैटिक जमा || PLI Premium Online Payment

अब PLI और RPLI प्रीमियम के लिए पोस्ट ऑफिस नहीं जाना  

    डाक जीवन बीमा (Postal Life Insurance) और ग्रामीण डाक जीवन बीमा (Rural Postal Life Insurance) के ग्राहकों के लिए अब एक और सुविधा पोस्ट ऑफिस ने शुरू कर दी है। अब आपको PLI PREMIUM जमा करवाने के लिए हर महीने पोस्ट ऑफिस जाने की जरुरत नहीं है। अगर आपका पोस्ट ऑफिस में बचत खाता है तो आपका प्रीमियम ऑटोमैटिक जमा कर दिया जायेगा। तो आइये जानते है इसकी प्रक्रिया, नियम, शर्ते और फॉर्म को भरना - 

    1. PLI SI Mandate  क्या है ? (What is PLI Standing Instruction) 
    2. PLI Standing Instruction की प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज (Documents for PLI SI Mandate)
    3. PLI SI के  नियम और शर्ते (Term and condition of PLI Standing Instruction)
    4. बैंक से POSB में पैसा online कैसे ट्रांसफर करे ? (Transfer Money to Post office Saving Account) 
    5. PLI / RPLI SI Mandate फॉर्म को कैसे भरे ? ( How to fill PLI Mandate Form)
    6. पीएलआई ऑटो क्रेडिट फॉर्म डाउनलोड  (PLI SI Mandate Form Download)

 

PLI SI Mandate  क्या है ? (What is PLI Standing Instruction) 

    PLI Premium और RPLI Premium को आप पहले से ही online या कैश में जमा करवा सकते थे, लेकिन कई बार प्रीमियम का पेमेंट करना भूल जाने के कारण पेनल्टी देनी पड़ती थी। लेकिन अब आपको इस समस्या का समाधान मिल गया है। PLI SI यानि PLI स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन के द्वारा आपकी PLI /RPLI Insurance Policy का प्रीमियम आटोमेटिक जमा हो जायेगा। अगर आप PLI ऑनलाइन पेमेंट कर बारे में जानना चाहते है यहाँ क्लिक करें और वीडियो देखे। PLI स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन के लिए आपका Post Office Saving Account होना जरुरी है।  

PLI Standing Instruction की प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज (Documents for PLI SI Mandate)

    PLI Premium Payment Auto Credit के लिए आपको एक मैंडेट फॉर्म को भरकर अपने पोस्ट  ऑफिस में देना होगा। वह फॉर्म आपके डाकघर द्वारा PLI CPC को भेजा जायेगा और CPC द्वारा आपकी इन्शुरन्स पोलिसी में Mandate अपडेट कर दिया जायेगा। आपको 7th , 12th या 17th में से किसी एक तारीख को सेलेक्ट करना है जिस तारीख को हर महीने आपका प्रीमियम काटा जायेगा। इसके एक दिन पहले ही आपके खाते में पर्याप्त बैलेंस (मिनिमम बैलेंस 500 को छोड़कर) प्रीमियम के लिए होना चाहिए। इस सुविधा को प्राप्त करने के लिए निम्न दस्तावेज आपको देने होंगे - 

  1. PLI SI Mandate Form (Standing Instructions)
  2. Self Attested Copy of POSB Passbook or POSB Cheque with Account Number and Name 

PLI SI के  नियम और शर्ते (Term and condition of PLI Standing Instruction)

    आपकी पीएलआई पॉलिसी सक्रिय स्थिति (एपी) में होना चाहिए। यानि चालू महीने तक भुगतान हो चूका हो। 

    एसआई अगले महीने से प्रभावी होगी, इसलिए पहले चालू माह के प्रीमियम का भुगतान नकद/ऑनलाइन के माध्यम से करें।

    प्रीमियम तभी डेबिट की जाएगी जब एसआई के 1 दिन पहले खाते में न्यूनतम शेष 500 से अधिक शेष राशि आपके पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट में हो।

    साथ ही उसी महीने में समान पॉलिसी के लिए PLI auto debit कोई दूसरा प्रयास नहीं होगा। विफलता की सूचना देने के लिए पॉलिसी धारक को एसएमएस और ईमेल भेजा जाएगा।

    यदि आप मैंडेट देने के बाद अपनी पॉलिसी का भुगतान नकद/ऑनलाइन करते हैं तो ऐसी पॉलिसियों को उन  विशेष महीने के लिए एसआई के माध्यम से प्रीमियम की कटौती नहीं किया जाएगा, जिसके लिए अग्रिम प्रीमियम पहले से जमा हो चूका है।  

    आप आवेदन देकर इस मैंडेट को रोक सकते हैं। अन्यथा यह मैंडेट पॉलिसी के Maturity तक मान्य होगा।  

    आपको प्रत्येक पॉलिसी के लिए अलग से मैंडेट रजिस्टर करना होगा।


    

बैंक से POSB में पैसा online कैसे ट्रांसफर करे ? (Transfer Money to Post office Saving Account) 

    अब अगर आपकी यह प्रॉब्लम है कि हर महीने पोस्ट ऑफिस में पैसा जमा करवाने कौन जायेगा तो आपके पोस्टल दोस्त के पास इसका भी जवाब है। ऑनलाइन आप अपने POSB खाते में जमा भी कर सकते है। इसके लिए आपको IPPB का एक सेविंग अकाउंट खुलवाना होगा। और फिर बैंक अकाउंट से अमाउंट अपने IPPB खाते में फ्री में ट्रांसफर करे और उसके बाद आप अपनी IPPB Mobile Banking app में जाकर लिंक POSB account में Sweep Out करें । स्वीप इन और स्वीप आउट का भी कोई चार्ज नहीं है।

 

PLI / RPLI SI Mandate फॉर्म को कैसे भरे ? ( How to fill PLI Mandate Form)

    PLI policy premium Deposit के लिए यह सुविधा लेना चाहते है तो आपको एक स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन मैंडेट फॉर्म भरकर देना होगा। इसके लिए नीचे आपको एक सैंपल फॉर्म दिया है जिसके सहायता से आप अपना फॉर्म भर सकेंगे। इस सैंपल फॉर्म को भरने का वीडियो यूट्यूब पर उपलब्ध है, देखने के लिए यहाँ क्लिक करे। फॉर्म डाउनलोड लिंक सबसे नीचे यही दी गयी है।



पीएलआई ऑटो क्रेडिट फॉर्म डाउनलोड  (PLI SI Mandate Form Download)




अगर जानकारी पसंद आये तो हमें FOLLOW जरूर करे।  
धन्यवाद 
आपका Postal Dost 

Tags : pli premium payment | online pli premium | pli online premium | rpli premium payment |

PLI Death Claim Process and Form fill up in Hindi | PLI मृत्यु दावा प्रक्रिया

PLI मृत्यु दावा प्रक्रिया और फॉर्म भरना  (Postal Life Insurance Death Claim Procedure and Form Fill)

    Postal Life Insurance Claim के लिए अब आपको किसी को पूछने की जरूरत नहीं होगी क्योकि इस आर्टिकल में आपको पूरा गाइडेंस मिल जायेगा। PLI / PRLI death claim procedurepli death claim rules और pli death claim form को भरने में आपकी पूरी सहायता की जाएगी। RPLI death claim की प्रक्रिया और rpli death claim application फॉर्म भी पीएलआई के समान ही है। 

  
इस लेख में - 
  1. डाक जीवन बीमा में मृत्यु दावा की प्रक्रिया (PLI / PRLI death claim procedure)
  2. पोस्टल लाइफ इन्शुरन्स डेथ क्लेम के नियम (Postal Life Insurance death claim rules)
  3. PLI मृत्यु दावा के लिए आवश्यक दस्तावेज (Document for Death Claim process)
  4. PLI पॉलिसी होल्डर की मृत्यु होने पर पैसा कैसे मिलेगा ? (How to get PLI death claim amount)
  5. PLI मृत्यु दावा का फॉर्म कैसे भरे ? और सैंपल फॉर्म (PLI Death Claim Form Fill up)
  6. PLI मृत्यु दावा का फॉर्म डाउनलोड कैसे करे ? (Download PLI Death Claim form free)
वीडियो देखने के लिए क्लिक करे - यूट्यूब वीडियो 


डाक जीवन बीमा में मृत्यु दावा की प्रक्रिया (death claim of postal life insurance)

    PLI पॉलिसी होल्डर की मृत्यु होने पर डाक जीवन बीमा मृत्यु दावा के लिए आवेदन करना पड़ता है। यहाँ पर भी दो प्रकार के केस बनते है। एक जिसमे नॉमिनेशन हो रखा है और दूसरा जिसमे नॉमिनेशन नहीं हुआ है या नॉमिनी की डेथ हो गयी हो, तो आज के इस लेख में हम नॉमिनेशन वाले केस के बारे में बात करेंगे। Postal life insurance claim के लिए आपको निर्धारित फॉर्म (Annexure 1) में सभी डाक्यूमेंट्स और दो गवाहों के साथ आवेदन करना होगा। यह आवेदन आप किसी भी पोस्ट ऑफिस में कर सकते है। 

Click here for -RPLI Children Plan Detail in Hindi

पोस्टल लाइफ इन्शुरन्स डेथ क्लेम के नियम (postal life insurance death claim rules)

    अब हम पीएलआई में मृत्यु दावा के नियम के बारे जान लेते है।  अन्य insurance company की तरह यहाँ पर भी दो नियम लागु होते है।  पहला पॉलिसी 3 साल से ज्यादा चल चुकी है (36 महीनो का प्रीमियम जमा हो चुका हो) और दूसरा पॉलिसी 3 साल से कम समय तक चली हुई हो। यदि Insurance Policy 3 साल से ज्यादा चली हुई है और नॉमिनी हो रखा है तो Death Claim Apply करने के 15 से 30 दिन में बिना किसी इन्क्वायरी के क्लेम सैंक्शन हो जाता है और आपको PLI मृत्यु दावा राशि (postal life insurance death claim amount) मिल जाती है। 

    लेकिन यदि PLI Policy 3 साल से कम चली हुई है और बीमा धारक की मृत्यु हो जाती है तो उस केस में डाकघर के अधिकारी द्वारा पूरी जांच की जाती है तो उनकी रिपोर्ट के बाद ही क्लेम सैंक्शन होता है। तब इस प्रक्रिया में सामान्य से ज्यादा समय लग सकता है।  

PLI मृत्यु दावा के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents for PLI or RPLI Death Claim)

    PLI and RPLI Death Claim में निम्न दस्तावेजों की जरूरत होगी - 

  1. Death claim form of postal life insurance (Annexure -1),
  2. Policy Bond 
  3. Premium Receipt Book /Passbook
  4. ID/Address Proof of Nominee
  5. Death Certificate of Policy Holder
  6. ID/Address Proof of Witnesses
  7. PLI Loan Passbook if Loan Taken.
  8. Medical Certificate/Postmortem Report in case of death due to accident/ suicide/ murder. 
  9. FIR Copy in case of death due to accident/ suicide/ murder. 

PLI पॉलिसी होल्डर की मृत्यु होने पर पैसा कैसे मिलेगा ?

    PLI Death claim का पैसा बहुत ही आसानी से मिल जाता है इसमें कोई ज्यादा लम्बी प्रक्रिया नहीं है। आपको सबसे पहले ऊपर लिखे सभी डाक्यूमेंट्स तैयार करने है और उसके बाद में Postal life insurance death benefit के लिए निर्धारित PLI/RPLI death claim form में आवेदन तैयार करके किसी भी नज़दीकी पोस्ट ऑफिस में जमा करवाना है। वहाँ से आपको एक रिक्वेस्ट नंबर के साथ रसीद मिल जाएगी। इस रिक्वेस्ट नंबर से आप Postal life insurance death claim status भी जान सकते है। आपका केस हेड पोस्ट ऑफिस की PLI ब्रांच में भेजा जायेगा और वहाँ से पंद्रह से तीस दिन में आपको सैंक्शन मिल जाती है। उस सैंक्शन लेटर के साथ आपको पोस्ट ऑफिस बचत खाते की पासबुक लेकर पोस्ट ऑफिस जाना है और वहाँ से आपको PLI डेथ क्लेम का अमाउंट मिल जायेगा। 

और पढ़े - RPLI ग्राम सुविधा योजना 

PLI मृत्यु दावा का फॉर्म कैसे भरे ? और सैंपल फॉर्म (PLI Death Claim Form- Sample Form)

    पोस्टल लाइफ इन्शुरन्स के उपरोक्त डेथ क्लेम के फॉर्म (Death claim form of postal life insurance) को भरना बहुत ही आसान है।  RPLI Death Claim (Rural postal life insurance death claim form) के लिए भी यही फॉर्म है। इस फॉर्म को नीचे दिए गए सैंपल फॉर्म के अनुसार भर सकते है।  ज्यादा जानकारी के लिए हमारे चैनल पर फॉर्म भरने का वीडियो उपलब्ध है यहाँ क्लिक करके वीडियो भी देख सकते है। इस फॉर्म को आप नीचे दी गयी Google drive लिंक से फ्री में डाउनलोड कर सकते है। 







PLI मृत्यु दावा का फॉर्म डाउनलोड कैसे करे ?

FREE Download Death Claim Form of Postal Life Insurance And RPLI 

इस लिंक पर क्लिक करके आपको डाउनलोड बटन पर क्लिक करना है।  


लेख पसंद आये तो कमेंट करके जरूर बताये।  


हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब जरूर करे।  


धन्यवाद 

आपका पोस्टल दोस्त 

RPLI ग्राम सुविधा योजना || RPLI Convertible Whole Life Assurance CWLA Plan || RPLI Gram Suvidha Plan

RPLI Convertible Whole Life Assurance - RPLI ग्राम सुविधा योजना

    RPLI (Rural Postal Life Insurance) यानि ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना में एक प्लान होता है जिसका दूसरा नाम है ग्राम सुविधा , इसमें आपको बहुत कम प्रीमियम में बीमा कवर मिलता है और आप  इस प्लान को बंदोबस्ती प्लान (RPLI EA PLAN - ENDOWMENT ASSURANCE) में कन्वर्ट भी कर सकते है। आइये जानते है इसके बारे में - (कृपया  लेख को पूरा पढ़े )



इस सूचनाप्रद लेख में - 

  1. पोस्टल लाइफ इन्शुरन्स और रूरल पोस्टल लाइफ इन्शुरन्स के बारे में संक्षिप्त जानकारी
  2. ग्रामीण डाक जीवन बीमा में कुल कितने प्लान है ?
  3. RPLI ग्राम सुविधा के बारे सामान्य जानकारी - Convertible Whole Life Assurance
  4. RPLI CWLA (Gram Suvidha) Plan के नियम और शर्ते
  5. RPLI के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी
  6. RPLI Eligibility
  7. RPLI प्रीमियम कैलकुलेटर
  8. RPLI पॉलिसी कैसे लेवे?

1. पोस्टल लाइफ इन्शुरन्स और रूरल पोस्टल  लाइफ इन्शुरन्स के बारे में संक्षिप्त जानकारी 

    पोस्ट ऑफिस में दो प्रकार की बीमा योजनाएँ चलती है जिसमे पहली है PLI- Postal Life Insurance - यह डाक जीवन बीमा योजना सरकारी कर्मचारियों सहित संगठित क्षेत्रों में काम करने वाले लोगो के लिए बीमा कवर उपलब्ध कराती है। दूसरी पालिसी है RPLI - Rural Postal Life Insurance यानि ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना जो की ग्रामीणो के लिए Insurance Cover प्रदान करती है। दोनों ही प्रकार की पॉलिसी में LOW PREMIUM- HIGH BONUS लागु होता है।

पीएलआई और आरपीएलआई के सभी प्लान के वीडियो हमारे यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। यहाँ क्लिक करके देखे।  


2. ग्रामीण डाक जीवन बीमा पॉलिसी में कितने प्लान है ? (INSURANCE PLAN IN RPLI)
        RPLI में कुल छः प्लान होते है जिनके नाम नीचे दिए हुए है - 
  1. RPLI Whole Life Assurance (Gram Suraksha)
  2. RPLI Endowment Assurance (Gram Santosh)
  3. RPLI Convertible Whole Life Assurance (Gram Suvidha)
  4. RPLI Anticipated Endowment Assurance (Gram Sumangal)
  5. RPLI 10 Year RPLI(Gram Priya)
  6. RPLI Children Policy (Bal Jeevan Bima)

3. RPLI ग्राम सुविधा के बारे सामान्य जानकारी - Convertible Whole Life Assurance 
    इस बीमा पॉलिसी में आपको 80 वर्ष की आयु तक बीमा सुरक्षा मिलती है यदि आप इस पॉलिसी को EA Policy में कन्वर्ट नहीं कराते है।  
    इस Convertible Whole Life Assurance (Gram Suvidha) को आप पांच साल बाद एंडोमेंट असुरेन्स में कन्वर्ट कर सकते है।  उसके बाद प्रीमियम आपको EA Plan के अनुसार यानि अधिक प्रीमियम देना होगा।  RPLI Bonus Rate और  बीमा कवर भी बंदोबस्ती प्लान के अनुसार ही मिलेगा।  
     बीमा पॉलिसी लेने के बाद मृत्यु होने पर नॉमिनी को बीमित राशि (Sum Assured) और उसका अर्जित बोनस मिल जाता है।  


4. RPLI CWLA (Gram Suvidha) Plan के नियम और शर्ते 

        
         प्रवेश के समय न्यूनतम आयु:        19 वर्ष

        अधिकतम आयु                             45 वर्ष

        न्यूनतम बीमित राशि  -                  ₹ 10,000।

        अधिकतम बीमा राशि -                 ₹ 10 लाख

        लोन सुविधा -                               4 साल बाद

        अंतिम घोषित बोनस -                  ₹ 6000/- प्रति ₹ 1,00,000 प्रति वर्ष बीमा राशि। (यदि ईए
                                                          योजना में परिवर्तित नहीं किया गया है)


5. RPLI के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी 

        प्रीमियम मोड - RPLI के प्रीमियम को आप नकद या ऑनलाइन भर सकते है।

                                             (वीडियो - ऑनलाइन जमा करने की प्रक्रिया जानने के क्लिक करे)

        परिपक्वता अवधि -                80 वर्ष या ईए योजना के अनुसार 

        समर्पण की सुविधा -             3 साल बाद

        प्लान योजना -                     एकल (Single)

        कन्वर्ट करवाने का समय -     5 से 6 वर्ष।

        डिफ़ॉल्ट शुल्क -                   01 रुपये प्रति 100 प्रति माह

        अग्रिम जमा -                         छूट के साथ उपलब्ध

        कर छूट -                             80सी में छूट के लिए पात्र

        पासबुक -                             मिलती है 

        पॉलिसी बांड -                       मिलता है 

        प्रीमियम भुगतान  -                किसी भी डाकघर में प्रीमियम जमा करवाने सुविधा।

        प्रीमियम की आवृत्ति -            मासिक/त्रैमासिक/अर्धवार्षिक/वार्षिक

        रिवाइवल सुविधा -                 उपलब्ध है।  (अधिक जाने )



6. RPLI Eligibility -  पॉलिसी लेने के लिए योग्यता 

     ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना के लिए  ग्रामीण क्षेत्रों के लोग ही योग्य है।  नगरपालिका या शहरो में रहने वाले RPLI नहीं ले सकते है।  अगर आपके पास गांव में निवास करने का प्रमाण पत्र है तो आप शहर के डाकघर में भी इस पॉलिसी को ले सकते है और प्रीमियम का पेमेंट भी कर सकते है। 


7.  RPLI प्रीमियम कैलकुलेटर - 

प्रीमियम को अपने स्तर पर कैलकुलेट कर सकते है इसके लिए सबसे पहले आप प्ले स्टोर से 'Postinfo' ऐप डाउनलोड करें

इस एप में 'Insurance Portal' और फिर 'प्रीमियम कैलकुलेटर' पर क्लिक करें।

आरपीएलआई टैब पर क्लिक करें।

बीमा राशि (Sum Assured) और आयु भरें।

अब 'Get Quote' पर क्लिक करें

इसके बाद में आपके सामने इस प्रकार की RPLI Premium Table खुल जाएगी। जिसमे सभी जानकारी होगी - 


8. RPLI पॉलिसी कैसे ले? ( How to Buy RPLI Policy from Post office)
    Gramin Dak Jeevan Beema Policy लेने के लिए बस अपने आरपीएलआई विवरण के साथ किसी भी डाकघर में जाएं।
1 पासपोर्ट साइज फोटो और किसी भी जन्म तिथि के प्रमाण की फोटोकॉपी साथ में ले जानी है। जन्म तिथि में दो प्रकार के प्रूफ होते है - स्टैंडर्ड ऐज प्रूफ और नॉन स्टैण्डर्ड ऐज प्रूफ। (लिस्ट नीचे है)
एड्रेस प्रूफ की फोटोकॉपी:- आधार कार्ड, राशन कार्ड, बिजली बिल, पासपोर्ट आदि। फॉर्म भरकर ( फॉर्म फिल करने वीडियो चैनल पर देख सकते है) प्रीमियम जमा करवाने के बाद 15-30 दिनों में आपकी पॉलिसी बॉन्ड, पासबुक आपको डाक द्वारा मिल जायेगा।  

स्टैंडर्ड ऐज प्रूफ और नॉन स्टैण्डर्ड ऐज प्रूफ ( List of Standard age proof and non standard age proof for RPLI)

नॉन स्टैण्डर्ड ऐज प्रूफ - इन प्रूफ के साथ RPLI Policy लेने पर आपको 5% अतिरिक्त प्रीमियम हर बार  देना होगा।  

a. Self-declaration attested by Panchayat member/gram Pradhan.
b. Medical officer’s appropriate age certificate.
c. Voter ID bearing age.
d. Aadhar Card

स्टैण्डर्ड ऐज प्रूफ -
  1. PAN Card
  2. Driving License
  3. Mark sheet
  4. Passport
  5. Birth Certificate

और अधिक जानकारी के लिए यह वीडियो देखें - क्लिक करें 

फॉर्म यहाँ से करे डाउनलोड-- RPLI फॉर्म 

धन्यवाद 

पोस्टल दोस्त 


और पढ़े - 

PLI और RPLI को रिवाइवल करवाने की प्रक्रिया

Tags : PLI  || RPLI || Post office rural postal life insurance || RPLI convertible whole life insurance || RPLI Form Fill UP ||