PLI Policy Bond Lost? Download Process of e-PLI Bond | हिंदी में

         डाक विभाग ने डाक जीवन बीमा में पॉलिसी बांड गुम होने (pli policy bond lost) जैसी समस्या का समाधान कर दिया है।  अब आप केवल अपने मोबाइल में डाउनलोड  किये पॉलिसी बांड (pli policy bond download) से ही सारे काम करवा पाएंगे। ये संभव हुआ है ePLI Bond और डिजिलॉकर से, आइये जानते है क्या है ePLI Bond (pli bond) और कैसे है फायदेमंद -

ई-पीएलआई बॉन्ड क्या है? (What is e-PLI Bond?) 

        डाक जीवन बीमा पॉलिसी बांड का डिजिटल संस्करण है जिसको प्रिंट करने के जरुरत है, कितनी ही बार डाउनलोड (download pli bond) कर सकते है। यह आपको डिजिलॉकर ऐप के जरिए मिलेगा। इस एप को आप यहाँ क्लिक करके इनस्टॉल कर सकते है।  यह डिजिटल बांड पीएलआई/आरपीएलआई से संबंधित सभी प्रकार के वित्तीय ( जैसे मेचुरिटी, लोन ) और गैर-वित्तीय रिक्वेस्ट ( जैसे एड्रेस चेंज, नॉमिनेशन ) को पूरा करने के  लिए मान्य होगा। एक तरह से पेपर पॉलिसी बांड की जरुरत अब नहीं रहेगी।  यह ई बांड PLI और RPLI (Rural Postal Life Insurance) दोनों ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेगा।  

पेपर और डिजिटल बॉन्ड के बीच अंतर - (Difference between postal life insurance policy bond and ePLI bond /Digital Bond)

        पेपर पॉलिसी Bond आपको इंडिया पोस्ट के द्वारा पॉलिसी जारी  करने के समय दिया जाता है और आगे भी दिया जायेगा। जबकि डिजिटल PLI Policy Bond आप अपने मोबाइल पर डिजिलॉकर एप में आधार वेरिफिकेशन के बाद PLI bond download कर पाएंगे।  यह डिजिटल बांड भी Postal Life Insurance Policy Bond की तरह मान्य होगा। लेकिन डिजिटल बांड की प्रिंट कॉपी काम नहीं आएगी।  आपको केवल अपने मोबाइल में ही इसे दिखाना होगा। 


ई-पीएलआई बांड के लाभ (Benefits of e-PLI Bond ) 

    इस डिजिटल पॉलिसी बॉन्ड बहुत ही फायदेमंद होगा जैसे - सबसे पहले तो यह स्वीकृति के तुरंत बाद डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जायेगा।  

    एक से अधिक पॉलिसी होने पर भी आप सभी पालिसी Postal Life Insurance Bond Paper डाउनलोड कर सकते हैं।

    पॉलिसी परिपक्वता क्लेम के लिए और पॉलिसी विवरण में परिवर्तन (पता, नामांकन आदि) के लिए यह मान्य होगा।  इसको दिखाने के बाद पेपर बॉन्ड जमा करने की आवश्यकता नहीं है। बस अपने ऐप में डाकघर के अधिकारी को डिजिटल बॉन्ड दिखाना होगा। (DigiLocker app)

    पेपर पॉलिसी बांड गुम हो जाने पर डुप्लीकेट पॉलिसी बांड के लिए आवेदन (pli duplicate policy bond application formकरने की आवश्यकता अब नहीं रहेगी। यह एक सबसे बड़ा फायदा है क्योकि पहले इसके लिए कभी लम्बी प्रक्रिया थी।

फिर भी यदि डुप्लीकेट पॉलिसी बांड बनवाना  है प्रक्रिया के लिए यहाँ क्लिक करे।    

    ईपीएलआई बांड डाउनलोड करने के लिए आपके पॉलिसी बांड में नाम वही होना चाहिए जो आधार कार्ड में है। तथा पॉलिसी बॉन्ड डाउनलोड करने के लिए आधार कार्ड मोबाइल से लिंक होना चाहिए।

ईपीएलआई बांड कैसे डाउनलोड करे ? (how to Download ePLI bond) 

    इस Policy Bond को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको DigiLocker App को इनस्टॉल करके रजिस्टर करना होगा। उसके बाद अपनी आधार डिटेल को verify करना होगा।  इसके लिए आपके Aadhar Linked Mobile पर OTP आएंगे। उसके बाद आपको Banking and Insurance वाले सेक्शन में पोस्टल लाइफ इन्शुरन्स (Postal Life Insurance) पर क्लिक करना होगा। आधार नंबर और OTP डालने पर आपका PLI / RPLI Policy Bond Download हो जायेगा।  (जैसा फोटो में दिखाया हुआ है ) 


Please share : 

Postal Dost

Tags: pli bond status | pli policy check | pli duplicate policy bond form | pli bond paper | pli duplicate policy bond |rpli policy bond missing | rpli policy bond,  | epli bond| pli e bond,  | postal life insurance duplicate bond | postal life insurance bond missing | affidavit/bond of indemnity postal life insurance | postal life insurance indemnity bond | rpli bond | 

Previous Post
Next Post
Related Posts

0 Comments:

We Welcome Your Comments