How to write Address on Envelope | लिफाफे पर पता कैसे लिखे?

        एक और सबसे बड़ी समस्या का समाधान हमने आपके लिए कर दिया है। यदि आप किसी को कोई letter, लिफाफा, पार्सल, राखी या शिकायत भेज रहे है तो पता कैसे लिखे?, जिससे की आपकी डाक समय पर और सही जगह पर पहुंच जाये। महत्वपूर्ण है कि रिटर्न (Return to Sender) होने पर सही से आपके पास पहुंच जाये। आइये जानते है इस लेख में -
  • निजी या व्यक्तिगत पता कैसे लिखे। (address on envelope on Private/ personal letter)
  • सरकारी या निजी ऑफिस के लिए पता कैसे लिखे ? (address on envelope India for office letter)
सुकन्या समृद्धि योजना के 12 फायदे - Sukanya Samriddhi Yojana

निजी या व्यक्तिगत पता कैसे लिखे? (how to write address on envelope) 

    पहले बात करते है कि किसी व्यक्तिगत डाक पर पता लिखते समय किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।एड्रेस लिखने का सही तरीका क्या है?  व्यक्तिगत / पर्सनल किसी एक विशेष व्यक्ति को डाक भेजी जाती है। जैसे कोई नोटिस, राखी, पर्सनल पार्सल, पत्र इत्यादि। ऐसे लिफाफे पर आपको अगले व्यक्ति का पोस्टल एड्रेस क्या है? जैसे नाम, मोबाइल नंबर, मकान नंबर, गली का नाम, एरिया या कोई लैंडमार्क का नाम, अपार्टमेंट का नाम, सिटी का नाम और राज्य का नाम सहित सारी जानकारी नीचे दी गयी। फोटो के अनुसार लिफाफा में पता लिखने का तरीका होना चाहिए जिससे की आपकी डाक सही से सही व्यक्ति तक पहुंच जाये। यदि डाक व्यक्ति के पते के अलावा किसी स्थान पर देनी है तो care of address on envelope  में उसका पूरा पता लिखना चाहिए।


इंग्लिश में एड्रेस लिखने का तरीका (Address on envelope to and from)



भेजने वाले का पता - (sender's address on envelope)

    यह बहुत ही जरुरी होता है लेकिन अधिकांश लोग अपना पूरा पता (from address on envelope) नहीं लिखते है। आपको पत्र भेजने का तरीका पता होना चाहिए, जिस प्रकार से प्राप्तकर्ता का पूरा पत्ता (delivery address on envelope)आप लिखते है ठीक उसी प्रकार से आपको अपना पता भी पूरा लिखना चाहिए। कई बार आपकी पोस्ट डिलीवर नहीं हो पाती है। उसके कारणो की चर्चा हम अलग से लेख में करेंगे। तो उस दशा में आपकी पोस्ट रिटर्न टू सेन्डर हो जाती है और आपका पता अधूरा होने के कारण आप तक भी नहीं पहुंच पाती है।
    इसीलिए कोई भी पोस्ट भेजने पर आपको अपना नाम, हाउस नंबर, कॉलोनी का नाम, गांव का नाम, शहर का नाम और पिनकोड के साथ मोबाइल नंबर भी लिख देने चाहिए।
जैसा कि हमने नीचे सैंपल (address on envelope format) फोटो में बताया है।
लिफाफे पर पता कैसे लिखें हिंदी में  (Address on envelope in Hindi)

सरकारी या किसी भी ऑफिस में पोस्ट के लिए पता कैसे लिखे ? (format of address on envelope in India)

    जब भी आप किसी अधिकारी, ऑफिस और कंपनी को आवेदन, शिकायत और किसी अन्य कार्य से लिखते है तो उस पद का पूरा नाम जरूर लिखे। उस पद पर काम कर रहे अधिकारी का नाम केवल गोपनीय पत्राचार (Confidential Correspondent) के लिए ही लिखे। और उस दशा में उस पर गोपनीय / Confidential जरूर लिखे। जिसे वह पोस्ट केवल उसी अधिकारी द्वारा ओपन की जाएगी। किसी विज्ञप्ति/ टेंडर/ सर्वे के लिए भी लिफाफे पर उसका विवरण / Title जरूर लिखे। उसके बाद उस कार्यालय का पूरा नाम (destination address on envelope) हिंदी या इंग्लिश में पूरा लिखे (address on envelope to and from)। क्योंकि कई सरकारी कार्यालयों का शॉर्ट नाम काफी मिलता जुलता होता है। उस कंडीशन में आपकी पोस्ट किसी गलत डिपार्टमेंट में डिलीवरी हो जाती है। इसी प्रकार से कार्यालय का नाम भी पूरा लिखे (address on envelope example below) जैसे - पुलिस थाना सिरोही (अब सिरोही सिटी में ही कई थाना होते है तो आपकी पोस्ट कहाँ डिलीवर होगी )। आपकी सुविधा के लिए नीचे सैंपल लिफाफा दिया हुआ है। किसी कंपनी के शोरूम (Companies Showroom) पर पोस्ट कर रहे है तो लोकेशन (Showroom Location- business address on envelope) जरूर लिखे क्योकि एक सिटी में उसी एक कंपनी के एक से अधिक शोरूम हो सकते है।

लिफाफे पर पता कैसे लिखे?

How to address on envelope in India


पिन कोड जरूरी है - (Pin code is mandatory) 

    डाक वितरण में देरी नहीं हो, इसके लिए पोस्ट ऑफिस ने पिन कोड को अनिवार्य कर दिया है। अतः आपके पास डेस्टिनेशन पिन कोड होने चाहिए। यदि नहीं है तो आप ऑनलाइन (यहाँ क्लिक करे) या ऑफलाइन पोस्ट ऑफिस से पता कर सकते है। डाक विभाग और कूरियर में पोस्ट करने से लेकर लास्ट स्टेशन (Destination address) तक केवल पिन कोड ही देखा जाता है।


मोबाइल नंबर बहुत काम के है ? (Write Mobile number with address)

    कई बार लोग अपने मोबाइल नंबर पोस्ट पर एड्रेस के साथ नहीं लिखते है। हम आपको मोबाइल नंबर लिखने के फायदे बता देते है - यदि आपने प्राप्तकर्ता के मोबाइल नंबर लिखे है तो पोस्टमैन या डिलीवरी बॉय प्राप्तकर्ता को कॉल करके आपकी पोस्ट डिलीवर कर देता है। किसी अन्य को भी डाक दी जाती है तो पोस्टमैन फ़ोन पर इसकी सुचना भी प्राप्तकर्ता को दे सकता है। दूसरा आजकल पोस्ट ऑफिस और सभी कूरियर कंपनी द्वारा पोस्ट की ट्रैकिंग SMS के द्वारा प्राप्तकर्ता (receiver) और भेजनेवाले (Sender) दोनों को लगातार देता रहता है। जिससे अनावश्यक चिंता नहीं हो। और पोस्ट ऑफिस के चक्कर भी नहीं काटने पड़े। रिटर्न होने के दशा में भी भेजनेवाले को कॉल करके बताया जा सकता है।


    आशा है कि लेख आपको पसंद आया होगा और आप लिफाफा में पता लिखने का तरीका सीख गए होंगे।  इसको शेयर करना नहीं भूले।  
धन्यवाद 

Tegs: how to address an envelope | address on the envelope comes | Address on envelope C/O | write a address on envelope | a address on an envelope | एड्रेस लिखने का तरीका | पोस्टल एड्रेस क्या होता है | लिफाफे पर पता कैसे लिखे | लिफाफे पर पता कैसे लिखें in Hindi | Lifafe par pata kaise likhe | लिफाफा में पता कैसे लिखे | लिफाफे पर पता कैसे लिखते हैं | लिफाफे पर पता कैसे लिखें | लिफाफे पर पता लिखने का तरीका | लिफाफे पर पता लिखने का तरीका English |  address on envelope for courier | address on envelope from and to | how write address on envelope India | how to address on envelope in India | write address on envelope in Hindi| 
Previous Post
Next Post
Related Posts

0 Comments:

We Welcome Your Comments