सुकन्या समृद्धि योजना के 12 फायदे - Sukanya Samriddhi Yojana | Post office SSY Scheme in Hindi

        सुकन्या समृद्धि अकाउंट / सुकन्या समृद्धि योजना आपकी बेटी के भविष्य के लिए बेस्ट स्कीम है, इसके 1,2, नहीं बल्कि 12 कारण है। यह खाता खुलवाने के बाद आप अपनी बेटी की पढाई और शादी के खर्च से टेंशन मुक्त हो जायेंगे। खाता खुलवाने से पहले या बाद में आपको इन फायदों के बारे में पता होना चाहिए। इसे पहले जान लेते है कि -

किसका खुल सकता है Sukanya Samriddhi Yojana खाता (Sukanya age limit) -

    आपकी 1 दिन से लेकर 10 साल की बेटी का खाता आप इस सुकन्या समृद्धि योजना में खुलवा सकते है। जन्म प्रमाण पत्र बनते ही आप SSA Account खुलवा सकते है। यह SSY Account आप सभी पोस्ट ऑफिस और कुछ बैंको में भी खुलवा सकते है। सुकन्या समृद्धि का खाता आप Minimum 250 रूपए से खुलवा सकते है। इस खाते में अधिकतम आप 1,50,000 Yearly जमा करवा सकते है। अगर आपकी दो बेटिया है तो दोनों खातों में 3 लाख तक सालाना जमा कर सकते है। यह एक ऐसा खाता है जिसमे आप 15 साल तक पैसे जमा करवा सकते है और 21 साल के बाद आपको Maturity Amount वापस मिलता है।
                                                आपके फायदे के लिए कृपया लेख को पूरा पढ़े ।

सुकन्या समृद्धि योजना के 12 फायदे / सुकन्या समृद्धि अकाउंट बेनिफिट्स (SSA Benefits)-

    1. सुरक्षा / गॉरन्टी (Safety) - इस स्कीम में भारत सरकार की गारंटी होती है, तो आपका पैसा और उसका ब्याज 100% सुरक्षित रहता है।

    2. सर्वाधिक ब्याज (Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate 2022 )- भारत सरकार की सभी स्कीम से ज्यादा ब्याज आपको इस SSY स्कीम में मिलता है। चक्रवृद्धि ब्याज दर (Yearly Compounding Interest Rate) के कारण बहुत अच्छा ब्याज यहाँ पर मिलता है। ब्याज दरें हर तीन महीने में बदली जाती है। अभी मार्च 2022 तक आपको 7.6% का ब्याज मिल रहा है।

    3. एक साथ मिलता है पैसा (SSA Return)- इस स्कीम में जो पैसा आप जमा करवाते है वो आप बार बार नहीं निकाल सकते है। इससे आपकी बेटी की एजुकेशन के लिए और शादी के समय एक अच्छा अमाउंट एक साथ आपको मिल जाता है।

    4. न्यूनतम जमा (Minimum Deposit)- इस खाते को केवल 250 रूपए से खुलवाया जा सकता है। एक गरीब परिवार भी आराम से इस खाते को खुलवा सकता है। खाता खुलवाने के बाद 50 रूपए भी जमा करवाए जा सकते है। महीने में कितनी ही बार आप पैसा इस SSA अकाउंट में जमा करवा सकते है।

    5. खाता खुलवाना है आसान (SSY Account Opening)- सुकन्या समृद्धि अकाउंट स्कीम में खाता खुलवाना बहुत ही आसान है। आप किसी भी पोस्ट ऑफिस या कुछ बैंको में इस खाते को खुलवा सकते है। एक छोटे से गांव का डाकिया भी यह खाता खोल देगा। पोस्ट ऑफिस स्टाफ द्वारा इस खाते को खोलने में पूरी मदद की जाती है।


    6. जमा करने की आज़ादी - खाते को चालू रखने के लिए एक वित् वर्ष (1 अप्रैल - 30 मार्च ) में कम से कम 250 रुपये जमा होने चाहिए। अगर किसी साल आप जमा करवाना भूल जाते है तो केवल 50 रूपए प्रतिवर्ष के अनुसार पेनल्टी देकर खाता पुनः चालू (SSA Revival) करवाया जा सकता है। कोई फॉर्म या डॉक्यूमेंट देने की जरुरत नहीं है।

    7. अवधि (SSY Account Duration) - बड़े सपनो को पूरा करने के लिए लम्बे समय तक मेहनत करनी पड़ती है। उसी प्रकार आपको यहाँ 15 साल तक इस खाते में पैसे जमा करवाने की सुविधा मिलती है। खाते खुलवाने के बाद 21 वर्ष बाद ये पैसा ले सकते है। इस कारण से थोड़ा थोड़ा पैसा जमा करने पर भी 21 साल में ब्याज सहित अच्छा अमाउंट यहाँ बन जाता है।

    8. टैक्स बचेगा (Sukanya Tax Exemption) - सुकन्या समृद्धि योजना में सालाना 1.5 लाख तक की राशि की छूट आपको इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत मिलती है। 

    9. टैक्स फ्री स्कीम (Sukanya Samriddhi account tax benefit)- प्रतिवर्ष इनकम टैक्स में फायदे के अलावा इस स्कीम में जो ब्याज मिलता है वो Sukanya Interest Taxable नहीं होता है। इसके अलावा अंत में जो पैसा आपको मिलेगा उस पर भी आपको कोई टैक्स नहीं देना होगा। इस प्रकार से 3 Sukanya Tax Benefit यहाँ आपको मिलते है।

    10. ब्याज का फायदा (Interest for Sukanya Yojana)- ज्यादा ब्याज दर के साथ ही आपका ब्याज प्रतिवर्ष 31 मार्च को आपको सुकन्या खाते में जमा कर दिया जाता है। इसके बाद आपको उस ब्याज पर भी ब्याज मिलता है। इससे आपको ये भी पता चल जाता है अब तक आपके खाते में कितने पैसा जमा हो गए है।

    11. ऑनलाइन जमा की सुविधा (Sukanya Online Deposit) - Sukanya Khaata तो आपका ऑफलाइन खोला जाता है लेकिन इस खाते में आप पैसा ऑनलाइन जमा कर सकते है। पोस्ट ऑफिस सुकन्या समृद्धि योजना का पैसा आप IPPB Mobile Banking App या India Post Mobile Banking/ net Banking से आसानी से जमा कर सकते है।

    12. खाते को बंद करवाना भी आसान (sukanya samriddhi account closure procedure)- इस खाते को पोस्ट ऑफिस के दूसरे खाते की तरह आसानी से बंद करवाया जा सकेगा। केवल पासबुक, आधार कार्ड और बचत खाते की पासबुक देकर आप इस खाते को 30 मिनट्स में ही करवा पाएंगे। सुकन्या समृद्धि का पैसा आपकी लिखित सहमति से आपकी बेटी को दिया जायेगा।


Please follow us! 

सुकन्या समृद्धि के 6 नियम (50% पैसा कैसे मिलेगा ) - जानिए यहाँ क्लिक करके

सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर - जानिए यहाँ क्लिक करके

सुकन्या समृद्धि अकाउंट कैसे खोलें - जानिए यहाँ क्लिक करके

Thanks

Tags : sukanya samriddhi yojana, sukanya samriddhi yojana hindi, sukanya samriddhi account, sukanya samriddhi yojana interest rate 2022 , sukanya yojana kya hai, sukanya yojana online deposit, सुकन्या समृद्धि अकाउंट कैलकुलेटर, सुकन्या समृद्धि अकाउंट इन पोस्ट ऑफिस, सुकन्या समृद्धि योजना चार्ट, सुकन्या समृद्धि योजना online, सुकन्या समृद्धि योजना age limit, सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ, sukanya tax exemption, sukanya tax rebate, sukanya samriddhi account tax benefit, sukanya tax benefit.


Previous Post
Next Post
Related Posts

0 Comments:

We Welcome Your Comments