पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड के 12 फायदे | PPF Scheme 2022 (Public Provident Fund ) - नियम, शर्ते

        PPF - 100% सुरक्षित और बेहतर ब्याज के लिए अगर कोई स्कीम जानी जाती है तो वह है - PPF यानि पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड योजना। इस स्कीम में आप थोड़ा थोड़ा पैसा जोड़कर भी करोड़पति बन सकते है। निवेश करने से पहले इस लेख को पूरा जरूर पढ़े।

        Public provident fund अकाउंट / पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड योजना आपके भविष्य के उद्देश्य को पूरा करने के लिए बेस्ट स्कीम है, इसके 1,2, नहीं बल्कि 12 कारण है। यह खाता खुलवाने के बाद आप अपने बेटे/बेटी  की पढाई और शादी के खर्च के लिए अच्छा पैसा इकठ्ठा कर पाएंगे। खाता खुलवाने से पहले या बाद में आपको इन फायदों के बारे में पता होना चाहिए। सबसे पहले जान लेते है कि -

किसका खुल सकता है PPF Account (PPF eligibility) -

        आप अपना और अपने बच्चो के नाम से इस पीपीएफ योजना में खाता खुलवा सकते है। कुछ लोग सोचते है कि केवल नौकरी करने वाले ही इस अकाउंट को खुलवा सकते है। जबकि ऐसा नहीं है। किसी भी उम्र का व्यक्ति और कोई भी व्यक्ति PPF के लिए eligible होता है। यह PPF Account आप सभी पोस्ट ऑफिस और कुछ बैंको में भी खुलवा सकते है। PPF का खाता आप केवल 500 रूपए से खुलवा सकते है। इस खाते में अधिकतम आप 1,50,000 Yearly जमा करवा सकते है। इसमें आप 15 साल तक लगातार पैसे जमा करते है और 15 साल के बाद आपको Maturity Amount वापस मिल जाता है। 

पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड योजना के 12 फायदे / PPF बेनिफिट्स (PPF benefits)-

    1. सुरक्षा / गॉरन्टी (Safety / Is ppf account safe?) - इस स्कीम में भारत सरकार की गारंटी होती है, तो आपका पैसा और उसका ब्याज 100% सुरक्षित रहता है।

    2. सर्वाधिक ब्याज (ppf interest rate 2022 )- भारत सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना के बाद सबसे ज्यादा ब्याज आपको इस PPF स्कीम में मिलता है। चक्रवृद्धि ब्याज दर (Yearly Compounding Interest Rate) के कारण बहुत अच्छा ब्याज यहाँ पर मिलता है। ब्याज दरें हर तीन महीने में बदली जाती है। अभी जनवरी से मार्च 2022 में आपको 7.1% का ब्याज मिल रहा है। ब्याज बढ़ने पर आपको भी उसका लाभ मिल जाता है। खाता खोलने के समय जो ब्याज दर लगती है वो फिक्स नहीं रहती है।


    3. निकासी OR PPF लोन (Public Provident Fund Scheme Return/ PPF Withdrawal)- वैसे तो इस स्कीम में थोड़ा लचीलापन है कि आप समय-समय पर कुछ शर्तो के साथ पैसा निकाल सकते है। 1 वर्ष के बाद ही लोन की सुविधा मिलने लगती है। और 6th FY से आपको withdrawal की सुविधा मिल जाती है।  यदि आपको जरुरत नहीं है तो आप एक साथ एक अच्छा अमाउंट अंत में ले सकते है।

    4. न्यूनतम जमा (Public Provident Fund Account Minimum Deposit)- इस खाते को केवल 500 रूपए से खुलवाया जा सकता है। एक गरीब परिवार भी आराम से इस खाते को खुलवा सकता है। खाता खुलवाने के बाद सालाना 500 रूपए भी जमा करके आप खाते को चालू रख सकते है। महीने में कितनी ही बार आप कितना ही पैसा इस PPF अकाउंट में Deposit कर सकते है।

   5. खाता खुलवाना है आसान (Public Provident Fund Account in post office - Account Opening)- PPF अकाउंट स्कीम में खाता खुलवाना बहुत ही आसान है। आप किसी भी पोस्ट ऑफिस या कुछ बैंको में इस खाते को खुलवा सकते है। एक छोटे से गांव का डाकिया भी यह खाता खोल देगा।


    6. जमा करने की आज़ादी (Public Provident fund in hindi- Freedom)- खाते को चालू रखने के लिए एक वित् वर्ष (1 अप्रैल से 31 मार्च) में कम से कम 500 रुपये जमा होने चाहिए। अगर किसी साल आप जमा करवाना भूल जाते है तो केवल 50 रूपए प्रतिवर्ष के अनुसार पेनल्टी देकर खाता पुनः चालू (PPF Revival) करवाया जा सकता है। इसके लिए आपको कोई फॉर्म या डॉक्यूमेंट देने की जरुरत नहीं है।

    7. अवधि (PPF Account Duration) - बड़े सपनो को पूरा करने के लिए लम्बे समय तक मेहनत करनी पड़ती है। उसी प्रकार आपको यहाँ 15 साल तक इस खाते में पैसे जमा करवाने की सुविधा मिलती है। खाते खुलवाने के 15 वर्ष बाद ये पैसा ले सकते है। आप चाहे तो PPF Extension करवाकर इसे आगे 5-5 साल के स्लैब में कितना ही आगे बढ़ा सकते है। इस कारण से थोड़ा थोड़ा पैसा जमा करने पर भी अच्छा अमाउंट यहाँ बन जाता है।

    8. टैक्स बचेगा (PPF Tax Exemption) - PPF योजना में सालाना 1.5 लाख तक की राशि की छूट आपको इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत मिलती है।


    9. टैक्स फ्री स्कीम (PPF Tax Benefits)- प्रतिवर्ष इनकम टैक्स में फायदे के अलावा इस स्कीम में जो ब्याज मिलता है वो PPF Interest Taxable नहीं होता है। इसके अलावा अंत में जो पैसा आपको मिलेगा उस पर भी आपको कोई टैक्स नहीं देना होगा। इस प्रकार से 3 PPF Income Tax Benefits यहाँ आपको मिलते है।

    10. ब्याज का फायदा (Interest on PPF Scheme)- ज्यादा ब्याज दर के साथ ही आपका ब्याज प्रतिवर्ष 31 मार्च को आपके PPF खाते में जमा कर दिया जाता है। इसके बाद आपको उस ब्याज पर भी ब्याज मिलता है। इससे आपको ये भी पता चल जाता है अब तक आपके खाते में कितने पैसा जमा हो गए है।

    11. ऑनलाइन जमा की सुविधा (PPF Online Deposit) - पोस्ट ऑफिस में PPF A/c तो आपका ऑफलाइन खोला जाता है लेकिन इस खाते में आप पैसा ऑनलाइन जमा कर सकते है। पोस्ट ऑफिस पीपीएफ योजना का पैसा आप IPPB Mobile Banking App या India Post Mobile Banking/ Post office Net Banking से आसानी से PPF Account me Online Deposit सकते है।

    12. खाते को बंद करवाना भी आसान (PPF account closure procedure)- इस खाते को पोस्ट ऑफिस के दूसरे खाते की तरह आसानी से बंद करवाया जा सकेगा। केवल पासबुक, आधार कार्ड और POSB खाते की पासबुक देकर आप इस खाते को तुरंत बंद कर सकते है। PPF का पैसा आपके बैंक अकाउंट में भी सीधे ट्रांसफर करवाया जा सकता है।

Please follow us!

PPF online Deposit Video on Youtube- PostalDost

PPF के 6 नियम (50% पैसा कैसे मिलेगा ) - जानिए यहाँ क्लिक करके

PPF योजना कैलकुलेटर 2022 - जानिए यहाँ क्लिक करके

PPF अकाउंट कैसे खोलें - जानिए यहाँ क्लिक करके


Thanks





Tags :Tags : public provident fund | public provident account | what is a public provident fund | public provident fund benefits | public provident fund details | public provident fund eligibility | public provident fund extension | public provident fund kya hai | ppf calculator | ppf account | ppf interest rate | ppf full form | ppf account in hindi | ppf benefits | ppf exemption | 
Previous Post
Next Post
Related Posts

0 Comments:

We Welcome Your Comments