Post office Saving Schemes- जानिए कौनसी स्कीम में कब मिलता है ब्याज ?

        Post office Interest Rate के बारे में सभी बात करते है लेकिन पोस्ट ऑफिस की किस स्कीम में कब मिलता है ब्याज? ये कोई नहीं बताता है। हमारे काफी सब्सक्राइबर्स ने हमसे बहुत बार ये सवाल किया था, तो आज हम आपको सभी स्कीम के ब्याज सिस्टम के बारे में डिटेल में बताएँगे। डाकघर में कई प्रकार की स्कीम्स भारत सरकार के द्वारा चलायी जाती है जैसे पोस्ट ऑफिस बचत खाता, पोस्ट ऑफिस MIS Account, पोस्ट ऑफिस PPF स्कीम, NSC, KVP(किसान विकास पत्र), SSY - सुकन्या समृद्धि योजना, SCSS और पोस्ट ऑफिस आरडी खाता।

        Post office interest rate 2022 के बारे में हमने अलग से बता दिया है तो यहाँ क्लिक करके आप पढ़ सकते है। वहां आपको Post office interest rates table 2022 मिल जाएगी।

        Post office interest calculator के साथ ही आपको पता होना चाहिए कि ये ब्याज आपको कब मिलेगा, तो आइए जानते है इस महत्वपूर्ण लेख में -


        यहाँ हम ये जानेगे कि किस स्कीम में ब्याज कब मिलता है, कितना मिलता है और किस खाते में जमा होता है।

1. पोस्ट ऑफिस आवर्ती जमा योजना (post office rd a/c interest rate)

    पोस्ट ऑफिस RD Scheme एक 5 साल की स्कीम होती है जिसमे आप हर महीने एक फिक्स राशि जमा करवाते है। आप इस खाते को 10 साल तक भी चला सकते है।   
    लागु ब्याज दर - FIxed (इसमें खाता खुलवाने के समय जो ब्याज दर होती है वो ही fixed interest rate आपको मिलती रहती है। RD Extension में भी आपको Account Open करते समय जो ब्याज दर होती है वो ही मिलती है।)
    ब्याज कब मिलता है - इस स्कीम में ब्याज जब आप खाता बंद करवाते है तब आपकी जमा राशि के साथ मिलता है।
    ब्याज किस खाते में मिलता है - पोस्ट ऑफिस आरडी योजना में ब्याज मूलधन के साथ ही दिया जाता है तो जिस खाते में मूलधन लिया जाता है जैसे POSB में तो उसी खाते में ब्याज भी जमा होता है।

2. पोस्ट ऑफिस बचत खाता योजना (post office sb a/c interest rate)

    पोस्ट ऑफिस Saving account Scheme बैंको की तरह बचत खाते की सुविधा देता है जिसमे आपको एटीएम, चेक बुक सहित नेट बैंकिंग की सुविधा भी मिलती है।    
   लागु ब्याज दर - Quarterly Changeable (इसमें आपको फिक्स ब्याज दर नहीं मिलती है बल्कि interest rate प्रत्येक तिमाही में चेंज हो जाती है और जिस तिमाही में जो ब्याज दर और जो आपका बैलेंस होता है उसके हिसाब से ब्याज जोड़ दिया जाता है। हालाँकि इस ब्याज की एंट्री आपके खाते में साल में एक बार 31 मार्च को होती है। पिछले कई सालो से पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट पर 4% ब्याज दर मिल रही है। 
    ब्याज कब मिलता है - इस स्कीम में ब्याज प्रतिवर्ष 31 मार्च को आपके खाते में जोड़ दिया जाता है जिसको आप निकाल सकते है।
    ब्याज किस खाते में मिलता है - POSB खाते का ब्याज आपके डाकघर बचत खाते में जमा किया जाता है।

3. पोस्ट ऑफिस सुकन्या समृद्धि योजना (Post office SSA interest rate)

    पोस्ट ऑफिस sukanya samriddhi yojana में आप अपनी 10 साल से छोटी बेटी का खाता खुलवा सकते है। यह एक post office highest interest rate scheme है।
    लागु ब्याज दर - Quarterly Changeable (इसमें आपको फिक्स ब्याज दर नहीं मिलती है बल्कि interest rate प्रत्येक तिमाही (जनवरी, अप्रैल, जुलाई, अक्टूबर) में चेंज हो जाती है और जिस तिमाही में जो ब्याज दर और जो आपका बैलेंस होता है उसके हिसाब से ब्याज जोड़ दिया जाता है।
    ब्याज कब मिलता है - इस स्कीम में post office annual interest प्रतिवर्ष 31 मार्च को आपके SSA खाते में जोड़ दिया जाता है जिससे आपका ब्याज अब मूलधन बन जाता है और आपको उसका ब्याज भी मिलना शुरू हो जाता है। इस स्कीम में भी आपको ब्याज और प्रिंसिपल खाता बंद करवाने पर दिया जाता है।
    ब्याज किस खाते में मिलता है - प्रिंसिपल जिस खाते में आप लेंगे उसी में मूलधन के साथ आपको उसका ब्याज भी मिलेगा।

4 . पोस्ट ऑफिस पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड योजना (Post office PPF interest rate)

    पोस्ट ऑफिस post office public provident fund (PPF Account) एक 15 वर्षीय अधिक ब्याज देने वाला खाता है। इसमें आपको समय समय पर कुछ पैसा निकालने की छूट भी होती है।
    लागु ब्याज दर - Quarterly Changeable- PPF Scheme में भी आपको फिक्स ब्याज दर नहीं मिलती है बल्कि interest rate प्रत्येक तिमाही (जनवरी, अप्रैल, जुलाई, अक्टूबर) में चेंज हो जाती है और जिस तिमाही में जो ब्याज दर और जो आपका बैलेंस होता है उसके हिसाब से Interest Calculate किया जाता है।
    ब्याज कब मिलता है - PPF Scheme interest प्रतिवर्ष 31 मार्च को आपके PPF खाते में जोड़ दिया जाता है जिससे आपका ब्याज अब जमा राशि में जुड़ जाता है और आपको उस पर भी ब्याज मिलना शुरू हो जाता है। इस स्कीम में 15 साल से पहले भी निकासी कर सकते है जिसकी अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे।


    ब्याज किस खाते में मिलता है - खाता बंद करवाने पर जिस खाते में (अधिकांश POSB) आप ट्रांसफर करवाना चाहते है उसमें प्रिंसिपल के साथ ब्याज भी मिल जाता है।

5. पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपाजिट योजना (post office Fixed Deposit scheme (FD/TD) interest rate)

    पोस्ट ऑफिस में आप 1 साल से लेकर 5 साल तक की फिक्स्ड डिपाजिट(Time Deposit) करवा सकते है।
    लागु ब्याज दर - Fixed Interest Rate - Post office FD Scheme में भी आपको फिक्स ब्याज दर मिलती है। खाता खुलवाने पर जो ब्याज दर होती है वही इंटरेस्ट रेट TD पूरी होने तक मिलती रहती है।
    ब्याज कब मिलता है - Post office TD Scheme में interest सालाना (Annual Payment) दिया जाता है खाता खोलने की तारीख को ही हर साल ब्याज मिल जाता है।
    ब्याज किस खाते में मिलता है - ये ब्याज आपके द्वारा बताये गए POSB या बैंक खाते में सीधा जमा कर दिया जाता है।

6. पोस्ट ऑफिस केवीपी  / राष्ट्रीय बचत पत्र योजना (post office KVP/NSC interest rate)

    पैसा डबल करने के लिए आप पोस्ट ऑफिस में KVP (किसान विकास पत्र) ले सकते है। और इनकम टैक्स बचाने और ज्यादा return के लिए 5 साल की NSC में इन्वेस्ट कर सकते है।
    लागु ब्याज दर - Fixed Interest Rate - Post office NSC/ KVP Scheme में भी आपको फिक्स ब्याज दर मिलती है। खाता खुलवाने पर जो ब्याज दर होती है वही इंटरेस्ट रेट National Saving Certificate या Kisan vikas patra पुरे होने तक मिलती रहती है।
    ब्याज कब मिलता है - Post office NSC और केवीपी Scheme में interest अंत में खाता बंद करवाने पर दिया जाता है। NSC को पांच साल बाद बंद कर सकते है जबकि केवीपी को 2.5 साल के बाद कभी भी क्लोज कर सकते है।
    ब्याज किस खाते में मिलता है - ये ब्याज आपके द्वारा बताये गए POSB या बैंक खाते में जमा राशि के साथ जमा कर दिया जाता है।

7. पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना (Post office Monthly Income Scheme (MIS) interest rate)

    Post office MIS स्कीम में जमा करवाने पर आपको हर महीने ब्याज दिया जाता है।
    लागु ब्याज दर - Fixed Interest Rate - Post office MIS Scheme में भी आपको फिक्स ब्याज दर मिलती है। खाता खुलवाने पर जो ब्याज दर होती है वही इंटरेस्ट रेट MIS पुरे होने तक मिलती रहती है। हर महीने आपको फिक्स ब्याज 5 साल तक मिलता है।
     ब्याज कब मिलता है - डाकघर की MIS स्कीम में ब्याज हर महीने आपको मिल जाता है।
    ब्याज किस खाते में मिलता है - ये ब्याज आपके द्वारा बताये गए POSB या बैंक खाते में जमा राशि के साथ ऑटोमैटिक जमा कर दिया जाता है।

8. पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम योजना (Post office Senior Citizen Saving Schemes /SCSS interest rate)

    Post office SCSS स्कीम में जमा करवाने पर आपको प्रत्येक तीन महीनो में ब्याज दे दिया जाता है।
    लागु ब्याज दर - Fixed Interest Rate - Post office SCSS Scheme में भी आपको फिक्स ब्याज दर मिलती है। खाता खुलवाने पर जो ब्याज दर होती है वही इंटरेस्ट रेट SCSS पुरे होने तक मिलती रहती है। हर महीने आपको फिक्स ब्याज 5 साल तक मिलता है।
    ब्याज कब मिलता है - डाकघर की SCSS Scheme में ब्याज प्रत्येक 31 मार्च, 30 जून, 30 सितम्बर, 31 दिसंबर को आपको मिल जाता है।
    ब्याज किस खाते में मिलता है - ये ब्याज आपके द्वारा बताये गए पोस्ट ऑफिस बचत खाता या बैंक खाते में जमा राशि के साथ ऑटोमैटिक जमा कर दिया जाता है।


Please Follow us for More!

Thanks 
Yours Postal Dost
Previous Post
Next Post
Related Posts

0 Comments:

We Welcome Your Comments