Post office Recurring Deposit extension || RD EXTENSION क्या है? || RD scheme 2022

RD EXTENSION क्या है? (what is RD Account Extension in Post office)

    अगर आपने Post office Recurring Deposit Account (RD Account) अकाउंट ओपन करवा रखा है तो अपने RD एक्सटेंशन के बारे जरूर सुना होगा। यदि नहीं सुना है सुन लीजिये - ये आपको वर्तमान ब्याज दर से ज्यादा ब्याज दर (RD Account Benefits) दिलाता है।  

    आर डी एक्सटेंशन के द्वारा आप अपनी 5 साल की RD को और आगे पांच साल के लिए उसी ब्याज दर पर बढ़ा सकते है।  इस प्रकार से आपकी आरडी पुरे 10 साल तक चलेगी। और एक अच्छा अमाउंट आपको अंत में मिल जायेगा। यहाँ पर आपको ब्याज दर वह मिलती है जब आपने आरडी अकाउंट ओपन किया था उस समय जो ब्याज दर थी।

    जैसे कि अगर April 2017 से लेकर June 2017 के बीच में Post office RD Account ओपन करवाई थी उस समय ब्याज दर 7.2% थी,  जो की अभी Apirl 2022 से लेकर June 2022 के बीच पूरी होने वाली है। अब वर्तमान में Post office RD interest rate 5.8% है यानि अब अगर आप अपनी पुरानी आरडी को बंद करवा के New RD Account open करवाते है तो आपको केवल 5.8% की ब्याज दर से ब्याज मिलेगा। लेकिन यदि आप इस आरडी को एक्सटेंशन करवाते है तो आपको 7.2% की दर से RD Account interest rate मिलेगी।  


RD EXTENSION कितने प्रकार का होता है?

    आरडी एक्सटेंशन दो प्रकार का होता है। पहला जिसमे आप 5 साल के बाद डिपाजिट करना बंद कर देते है और अकाउंट को 10 साल पुरे होने पर क्लोज करते है। इसमें आपको लगातार 10 साल आपकी जमा राशि पर वही ब्याज दर मिल जाती है जो अकाउंट ओपनिंग के टाइम थी।  

दूसरे प्रकार में आप पांच साल के बाद हर महीने डिपाजिट करते जाते है। और अकाउंट को 10 साल पुरे होने पर क्लोज करते है। इसमें भी आपको लगातार 10 साल आपकी जमा राशि पर वही ब्याज दर मिल जाती है जो अकाउंट ओपनिंग के टाइम थी।  

Post office PPF Extension - Click for More Details 

Post office Silent Account Revival Process and Form - Click here

महत्वपूर्ण बात - (Post office RD Account extension - Important) 

    एक्सटेंशन किये हुए अकाउंट को आप कभी भी बंद कर सकते है जिसमे आपको पुरे हुए साल का आरडी की ब्याज दर से और ऊपर कुछ महीने होने पर बचत खाते की दर ब्याज मिल जाता है।  

    और अधिक जानकारी के लिए हमारे यूट्यूब चैनल पर वीडियो देखे।   

Please Also Visit Our YouTube Channel - www.youtube.com/c/PostalDost/


पोस्ट ऑफिस RD एक्सटेंशन फॉर्म 

Download RD extension Form


पोस्ट ऑफिस TD एक्सटेंशन फॉर्म 

Download TD extension Form


पोस्ट ऑफिस PPF एक्सटेंशन फॉर्म 

Download PPF extension Form


पोस्ट ऑफिस SCSS एक्सटेंशन फॉर्म 

Download SCSS extension Form


धन्यवाद 

आपका पोस्टल दोस्त 

Tags : - post office RD account | Post office RD Plan | RD Scheme | RD extension 2022 | RD plan 2022 | Recurring deposit account in Post office | RD account post office | RD account kya hota h | 

Previous Post
Next Post
Related Posts

0 Comments:

We Welcome Your Comments