पॉलिसी बॉन्ड गुम हो गया है ? || How to get PLI duplicate Policy Bond Form || How to fill Indemnity Bond

क्या आपका  PLI या RPLI का पॉलिसी बॉण्ड गुम हो गया है ?

    चिंता की कोई बात नहीं है , इस लेख को पढ़ने के बाद आप आसानी से डुप्लीकेट पॉलिसी बॉन्ड प्राप्त कर पाएंगे। 


 पोस्टल लाइफ इन्शुरन्स और ग्रामीण डाक जीवन बीमा दोनों के पॉलिसी बॉन्ड गुम हो जाने पर आपको यही समान प्रक्रिया करनी है।  

    वैसे तो आपको पॉलिसी का प्रीमियम भरने के लिए पॉलिसी बांड की जरुरत नहीं पड़ती है लेकिन निम्न दो परिस्थिति में आपको पॉलिसी बॉन्ड जरूर देना होता है - 

        1. जब आपको अपनी पॉलिसी पर लोन लेना हो या कही असाइन करनी हो। 

        2. जब आपकी पॉलिसी परिपक़्व हो जाती है तो परिपक़्वता राशि प्राप्त करने के लिए पॉलिसी बांड देना होता है। 

        3. AEA प्लान में सर्वाइवल बेनिफिट को प्राप्त करने के लिए पॉलिसी बांड देना होता है।  

डुप्लीकेट पॉलिसी बांड प्राप्त करने के लिए आपको एक INDEMNITY BOND भरकर देना होता है।  जो की 100 रूपए के स्टाम्प पर बनवाना होता है। (किसी राज्य में कम या ज्यादा का भी नियमानुसार लिया जाता है ) इस बांड की PDF फॉर्म को आप नीचे दी गयी लिंक से डाउनलोड कर सकते है।   

वीडियो में पूरा समझाया हुआ है - देखिये - https://youtu.be/2ahxpSssi2U 

साथ ही आपको DUPLICATE POLICY BOND की फीस के रूप 100 रूपए की अलग से रसीद भी पोस्ट ऑफिस से कटवानी होगी।

PLI INDEMNITY BOND DOWNLOAD FORM

इस प्रक्रिया को करने के बाद आपको डुप्लीकेट पोलिसी बॉण्ड मिल जायेगा।  और परिपक्वता के केस में आपको डुप्लीकेट पालिसी बॉन्ड नहीं भेजा जायेगा और आपको परिपक्वता राशि मिल जाएगी।  

आपकी सुविधा के लिए एक सैंपल बॉन्ड नीचे दिया गया है - 





अधिक जानकारी के लिए आप हमारे यूट्यूब  चैनल पोस्टल दोस्त पर जा सकते है।  


धन्यवाद 

आपका पोस्टल दोस्त 

Previous Post
Next Post
Related Posts

0 Comments:

We Welcome Your Comments