पोस्ट ऑफिस जमा पर्ची कैसे भरे ? How to fill Post office Deposit slip New

पोस्ट ऑफिस जमा पर्ची कैसे भरे? (how to fill post office deposit slip) -

       डाकघर हो या बैंक, जब भी पैसा जमा करवाना होता है तो एक Deposit slip/ डिपोजिट फॉर्म भरकर देना होता है। ज्योंही काउंटर पर Post office Deposit slip/ जमा पर्ची दी जाती है तो अधिकांश लोग टेंशन में आ जाते है कि अब इस फॉर्म को कैसे भरे?
      तो हमने आपकी इस Post office Deposit form fill up समस्या का समाधान कर दिया है। नीचे दिए गए सैंपल Post office Deposit form से आप आसानी से इस Post office Deposit Challan को भर पाएंगे। इस सैंपल फॉर्म के अलावा आपको कुछ भी नहीं भरना है। जिस स्कीम में पैसा जमा करा रहे है केवल उस पर टिक करना है। बाकि बची लाइने पोस्ट ऑफिस काउंटर स्टाफ द्वारा फिल की जाएगी। पोस्ट ऑफिस जमा पर्ची के दो पार्ट होते है। दोनों तरफ से आपको फॉर्म को भरकर देना होता है, जिसमे से आपको काउंटरफॉइल वापस दे दी जाती है।


          पोस्ट ऑफिस जमा पर्ची में आपको अपना खाता नंबर, नाम, दिनांक, जमा राशि अंको के साथ शब्दो में भी लिखना होता है। आप इस फॉर्म हिंदी में भी भर सकते है। खाता नंबर और नाम में विशेष सावधानी रखनी चाहिए।
        पोस्ट ऑफिस में cash जमा करने या cheque जमा करने के लिए एक ही फॉर्म होता है। आपकी सुविधा के लिए हमने cheque deposit का सैंपल फॉर्म भी नीचे दे दिया है।  

पोस्ट ऑफिस जमा फॉर्म से चार काम किये जाते है - 

    1. जब भी आपको नया खाता किसी भी Post office Savings Scheme में खुलवाना होता है तो खाता खोलें के फॉर्म के साथ ये फॉर्म भी देना होता है।  (Post office New Account Opening)
    2. पोस्ट ऑफिस की सभी बचत स्कीम में पैसा जमा करवाने के लिए। (Cash Deposit in Post office Schemes) 
    3. पोस्ट ऑफिस  खाते में चेक जमा करने के लिए।  (Post office Cheque Deposit form)
    4. पोस्ट ऑफिस में एक खाते से दूसरे खाते में पैसे ट्रांसफर करने के लिए। (Fund transfer in Post office Accounts)


1. सैंपल फॉर्म CASH- How to fill up post office deposit form (Sample Form for Cash Deposit) - 


2. सैंपल फॉर्म Cheque- How to fill up post office deposit form (Sample Form for Cash Deposit) - 


Post office KYC फॉर्म  कैसे भरे ? और KYC form Download

Post office Deposit Form Download - (Post office deposit slip download)



Thank You
Yours Postal Dost
YouTube || Blogger || 100% Right Information

Tags : post office rd deposit slip | post office deposit form fill up 2022 | post office cash deposit form pdf | deposit form in post office | deposit form of post office | post office deposit form sb 103 | postal deposit form |
Previous Post
Next Post
Related Posts

0 Comments:

We Welcome Your Comments