मात्र 399 में मिलेगा 10 लाख का बीमा & 11 Benefits | पोस्ट ऑफिस योजना | IPPB insurance policy | Post office term insurance |

         पोस्ट ऑफिस में अब आपको मात्र 399 प्रतिवर्ष प्रीमियम में 10 लाख का बीमा कवर मिलेगा। साथ में 2 लाख 30 हज़ार तक के अतिरिक्त फायदे भी यहाँ मिलेंगे। जो कि 299 वाले Insurance Plan में नहीं थे। 299 वाले Insurance Scheme के बारे ज्यादा जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे।  यह बीमा IPPB और Tata AIG Insurance Company के द्वारा सभी पोस्ट ऑफिस (India Post) से मिलना शुरू हो गया है। आपके गांव का पोस्टमैन भी यह बीमा कर सकता है। पूरी जानकारी के लिए लेख अंत तक जरूर पढ़े।

        इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (India Post Payments Bank) ने Tata AIG Insurance के साथ MOU करके 399 और 299 के दो बीमा प्लान डाकघर / IPPB के ग्राहकों के लिए उपलब्ध करवाए है। अब से आपको डाकघर से post office term plan के रूप में ये दोनों प्लान मिल जायेंगे। इन पॉलिसी को लेने के लिए आपको IPPB Saving Account या IPPB Premium Saving Account खुलवाना होगा।  

क्या है IPPB का 399 इन्शुरन्स पालिसी प्लान (What is IPPB 399 Insurance Policy Plan?)

        IPPB term insurance plan के रूप में ये पॉलिसी एक एक्सीडेंटल पॉलिसी (Accidental Policy) है जिसमे सामान्य मृत्यु (Normal/ Natural Death) पर कोई लाभ (Policy Benefits) नहीं मिलता है। इस ippb insurance policy के सारे लाभ दुर्घटना पर होने वाले नुकसान (accidental Damage) के लिए है। क्लेम का सेटलमेंट TATA AIG Company के द्वारा किया जायेगा लेकिन आप आवेदन अपनी नज़दीकी IPPB ब्रांच में भी कर सकते है। ippb insurance scheme का पालिसी बांड तुरंत आपकी ईमेल आईडी पर आ जायेगा।  
        
        इस प्लान में आपको प्रतिवर्ष 399 रूपए देने होंगे। ये पैसा आपको IPPB Khata से काटा जायेगा। साल पूरा होने पर ये ऑटोमैटिक रिन्यूअल नहीं होगा। 


IPPB बीमा पॉलिसी के फायदे (399 Plan) - IPPB Insurance Policy Benefits 

        IPPB general insurance और ippb vehicle insurance के साथ अब IPPB Accidental Insurance/ IPPB Term Insurance भी देता है जिसके निम्न Benefits है - 

1. दुर्घटना के कारण मृत्यु पर 10 लाख रूपए (Rs 10,00,000 On Death Due to Accident)
2. दुर्घटना के कारण स्थायी अपंगता पर 10,00,000 रु (Rs 10,00,000 On Permanent Disability Due to Accident)
3. स्थायी आंशिक विकलांगता पर 10,00,000 रु (Rs 10,00,000 On Permanent Partial Disability)
4. दुर्घटनावश अंग विच्छेद और पक्षाघात (Accidental Dismemberment and Paralysis) 
5. दुर्घटनावश चिकित्सा व्यय ओपीडी (Accidental Medical Expenses Reimbursement OPD up to 30000)
6. दुर्घटनावश चिकित्सा व्यय आईपीडी (Accidental Medical Expenses Reimbursement IPD up to 60000)
7. बीमित व्यक्ति के बच्चे को शिक्षा लाभ (Education Benefits to Insured Person’s Child)
8. शिक्षा लाभ- आकस्मिक क्षति के बाद 1 लाख तक या वास्तविक व्यय (Education Benefits- after accidental damage Up to 1 Lac OR Actual Expenses) 
9. 1000 प्रति दिन अस्पताल में भर्ती होने के दौरान 10 दिनों तक (in Hosipital Daily Cash Benefit)
10. पारिवारिक व्यक्तियों के लिए 25000 तक परिवहन शुल्क (Family Transportation Benefits)
11. अंतिम संस्कार के लाभ- 5000 या वास्तविक जो भी कम हो (Last Rites Benefit)


कैसे ले यह बीमा ?  (How to Apply for IPPB Insurance Plan)

        इस पॉलिसी को लेना बहुत आसान है। आप किसी भी पोस्टमैन/BPM/ABPM/GDS से संपर्क करके इस इन्शुरन्स पॉलिसी को ले सकते है।  इसके लिए कोई फॉर्म भी नहीं भरना है।  इस Best Term Insurance Policy को आप ऑनलाइन नहीं ले सकते है।  

दावा कैसे करे?  (step-by-step TAG  claim process)


Thank You 
Postal Dost

Tags: 399 post office insurance scheme | ippb 399 plan details | ippb gag insurance | post office 399 insurance | ippb | #ippb | post office insurance policy  | Best term insurance in india | IPPB insurance policy in Hindi | postal dost | ippb insurance policy details | tata insurance policy | India Post |  Post office yojana
Previous Post
Next Post
Related Posts

0 Comments:

We Welcome Your Comments