पोस्ट ऑफिस में 299 में मिलेगा 10 लाख का बीमा | Post office term insurance | IPPB insurance policy

        पोस्ट ऑफिस में अब आपको मात्र 299 प्रतिवर्ष प्रीमियम में 10 लाख का बीमा कवर मिलेगा। यह बीमा IPPB और Tata AIG Insurance Company के द्वारा सभी पोस्ट ऑफिस (India Post) से मिलना शुरू हो गया है। आपके गांव का पोस्टमैन भी यह बीमा कर सकता है। पूरी जानकारी के लिए लेख अंत तक जरूर पढ़े।

        इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (India Post Payments Bank) ने Tata AIG Insurance के साथ समझौता करके 299 और 399 के दो इन्शुरन्स प्लान पोस्ट ऑफिस के ग्राहकों के लिए उपलब्ध करवाए है। अब से आपको डाकघर से post office term plan के रूप में ये दोनों प्लान मिल जायेगा। इन पॉलिसी को लेने के लिए आपको IPPB Saving Account या IPPB Premium Saving Account खुलवाना होगा।  

क्या है IPPB का 299 इन्शुरन्स पालिसी प्लान (What is IPPB 299 Insurance Policy Plan?)

        IPPB term insurance plan के रूप में ये पॉलिसी एक एक्सीडेंटल पॉलिसी है जिसमे सामान्य मृत्यु पर कोई लाभ नहीं मिलता है। इस ippb insurance policy के सारे लाभ दुर्घटना पर होने वाले नुकसान के लिए है। क्लेम का सेटलमेंट TATA AIG Company के द्वारा किया जायेगा लेकिन आप आवेदन अपनी नज़दीकी IPPB ब्रांच में भी कर सकते है।  ippb insurance scheme का पालिसी बांड तुरंत आपकी ईमेल आईडी पर आ जायेगा।  
        
        इस प्लान में आपको प्रतिवर्ष 299 रूपए देने होंगे।  ये पैसा आपको IPPB Khata से काटा जायेगा। साल पूरा होने पर ये ऑटोमैटिक रिन्यूअल नहीं होगा। 


IPPB बीमा पॉलिसी के फायदे (299 Plan) - IPPB Insurance Policy Benefits 

        IPPB general insurance और ippb vehicle insurance के साथ अब IPPB Accidental Insurance/ Term Insurance भी देता है जिसके निम्न फायदे है - 

1. दुर्घटना के कारण मृत्यु पर 10 लाख रूपए (Rs 10,00,000 On Death Due to Accident)
2. दुर्घटना के कारण स्थायी अपंगता पर 10,00,000 रु (Rs 10,00,000 On Permanent Disability Due to Accident)
3. स्थायी आंशिक विकलांगता पर 10,00,000 रु (Rs 10,00,000 On Permanent Partial Disability)
4. दुर्घटनावश अंग विच्छेद और पक्षाघात (Accidental Dismemberment and Paralysis) 
5. दुर्घटनावश चिकित्सा व्यय ओपीडी (Accidental Medical Expenses Reimbursement OPD up to 30000)
6. दुर्घटनावश चिकित्सा व्यय आईपीडी (Accidental Medical Expenses Reimbursement IPD up to 60000)


कैसे ले यह बीमा ?  (How to Apply for IPPB Insurance Plan)

        इस पॉलिसी को लेना बहुत आसान है। आप किसी भी पोस्टमैन से संपर्क करके इस इन्शुरन्स पॉलिसी को ले सकते है।  इसके लिए कोई फॉर्म भी नहीं भरना है।  इस Best Term Insurance Policy को आप ऑनलाइन नहीं ले सकते है।  

दावा कैसे करे?  (step-by-step TAG  claim process)


Thank You 
Postal Dost

Tags : ippb | #ippb | post office insurance policy  | Best term insurance in india | IPPB insurance policy in Hindi | postal dost | ippb insurance policy details | tata insurance policy | India Post |  Post office yojana | ippb gag insurance | post office 299 insurance |
Previous Post
Next Post
Related Posts

0 Comments:

We Welcome Your Comments