Post office RD Extension Rules in Hindi | RD EXTENSION क्या है? | RD scheme 2022

 RD EXTENSION क्या है? (what is RD Account Extension in Post office)

    अगर आपने Post office Recurring Deposit Account (RD Account) अकाउंट ओपन करवा रखा है तो अपने RD एक्सटेंशन के बारे जरूर सुना होगा। यदि नहीं सुना है सुन लीजिये - ये आपको वर्तमान ब्याज दर से ज्यादा ब्याज दर (RD Account Benefits) दिलाता है।  

    आर डी एक्सटेंशन के द्वारा आप अपनी 5 साल की RD को और आगे पांच साल के लिए उसी ब्याज दर पर बढ़ा सकते है।  इस प्रकार से आपकी आरडी पुरे 10 साल तक चलेगी और एक अच्छा Maturity Amount आपको last में मिल जायेगा। यहाँ पर आपको Rd interest Rate वह मिलती है जब आपने आरडी अकाउंट ओपन किया था उस समय जो ब्याज दर थी।

    जैसे कि अगर July 2017 से लेकर Dec 2017 के बीच में Post office RD Account ओपन करवाई थी उस समय ब्याज दर 7.1% थी,  जो की अभी July 2022 से लेकर December 2022 के बीच पूरी होने वाली है। अब वर्तमान में Post office RD interest rate 5.8% है यानि अब अगर आप अपनी पुरानी आरडी को बंद करवा के New RD Account open करवाते है तो आपको केवल 5.8% की ब्याज दर से ब्याज मिलेगा। लेकिन यदि आप इस आरडी को एक्सटेंशन करवाते है तो आपको 7.1% की दर से RD Account interest rate मिलेगी।  



RD EXTENSION कितने प्रकार का होता है?

    Post office RD Extension दो प्रकार का होता है। पहला जिसमे आप 5 साल के बाद Fresh Deposit करना बंद कर देते है और RD अकाउंट को 10 साल पुरे होने पर RD Clos करते है। इसमें आपको लगातार 10 साल आपकी जमा राशि पर वही ब्याज दर मिल जाती है जो RD Account Opening के Time थी।  

        दूसरे प्रकार में आप पांच साल के बाद हर महीने डिपाजिट करते जाते है। और अकाउंट को 10 साल पुरे होने पर close करते है। इसमें भी आपको लगातार 10 साल आपकी जमा राशि पर वही ब्याज दर मिल जाती है जो अकाउंट ओपनिंग के टाइम थी।  

Post office PPF Extension - Click for More Details 

Post office Silent Account Revival Process and Form - Click here

महत्वपूर्ण बात - (Post office RD Account extension - Important) 

    एक्सटेंशन किये हुए अकाउंट को आप कभी भी बंद कर सकते है जिसमे आपको पुरे हुए साल का आरडी की ब्याज दर से और ऊपर कुछ महीने होने पर बचत खाते की दर ब्याज मिल जाता है।  

    और अधिक जानकारी के लिए हमारे यूट्यूब चैनल पर वीडियो देखे।   

Please Also Visit Our YouTube Channel - www.youtube.com/c/PostalDost/


पोस्ट ऑफिस RD एक्सटेंशन फॉर्म 

Download RD extension Form


पोस्ट ऑफिस TD एक्सटेंशन फॉर्म 

Download TD extension Form


पोस्ट ऑफिस PPF एक्सटेंशन फॉर्म 

Download PPF extension Form


पोस्ट ऑफिस SCSS एक्सटेंशन फॉर्म 

Download SCSS extension Form


धन्यवाद 

आपका पोस्टल दोस्त 

Tags : - post office RD account | Post office RD Plan | RD Scheme | RD extension 2022 | RD plan 2022 | Recurring deposit account in Post office | RD account post office | RD account kya hota h | 

Previous Post
Next Post
Related Posts

0 Comments:

We Welcome Your Comments